Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ramadan 2024: रमजान के रोजे में डायबिटीज न बने परेशानी, इसके लिए रखिए इन 5 बातों का ख्याल

मुसलमानों के लिए रमजान का महीना पाक होता है। इस बार 11 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है। चूंकि इस्लाम धर्म में इस पूरे महीने रोजा रखने की प्रथा है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसी 5 बातें जिनका ख्याल रखकर आप बिना किसी परेशानी के खुदा की इबादत कर सकेंगे।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Sun, 10 Mar 2024 05:23 PM (IST)
Hero Image
रमजान में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए मददगार होंगे ये 5 टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ramadan 2024: इस्लाम धर्म में माह-ए-रमजान या रमजान का महीने की कितनी अहमियत होती है, इस बारे में आपको मालूम ही होगा। इस बार यह पाक महीना 11 मार्च, 2024 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2024 तक चलेगा। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज है, और रोजा रखने जा रहे हैं, तो सेहत को दुरुस्त और ब्लड शुगर को कंट्रोल में बनाए रखने के लिए ये 5 बातें आपको जरूर जान लेनी चाहिए।

सहरी में फाइबर का रखें ख्याल

सहरी के वक्त आपको फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको ब्लड शुगर को मेंटेन करने में मदद मिल सकती है। बता दें, फाइबर रिच फूड्स को पचाने में शरीर को समय ज्यादा लगता है, ऐसे में शरीर में ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- रोजा रखने से पहले अपना लीजिए सेहत से जुड़े ये टिप्स, खुदा की इबादत हो जाएगी आसान

ब्लड शुगर की जांच

रोजे के दौरान सूरज ढलने के बाद शाम को इफ्तार और सुबह सूरज निकलने से पहले सुहूर यानी सहरी के वक्त ही कुछ खाया पिया जा सकता है। ऐसे में ब्लड शुगर ऊपर-नीचे जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर इसका टेस्ट करते रहें।

दालचीनी से बनी हर्बल टी पिएं

सूरज निकलने से पहले आप दालचीनी से बनी हर्बल टी का सेवन भी कर सकते हैं। बता दें, कि ये इंसुलिन के लेवल को नॉर्मल रखने में काफी मददगार साबित होती है, कई शोध में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा ये बार-बार भूख लगने में भी कमी ला सकती है।

फिजिकली एक्टिव रहें

आप डायबिटीज के मरीज हैं, और रोजा रखने जा रहे हैं, तो यह जान लीजिए कि आपको फिजिकली एक्टिव रहना भी बेहद जरूरी है। कमजोरी महसूस होने पर आप कुछ योगासन भी ट्राई कर सकते हैं, जैसे- धनुरासन, बालासन और मंडुकासन। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएगी।

भरपूर नींद लें

अगर डायबिटीज के मरीज हैं, तो रोजे के दिनों में आपको किसी भी सूरत में नींद से समझौता नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बच्चे हों या बड़े, रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद सभी को लेनी चाहिए। इससे आपका डाइजेशन तो बढ़िया रहेगा ही, साथ ही आप अपने ब्लड शुगर को भी काबू में रख पाएंगे।

यह भी पढ़ें- विभिन्न देशों में इस डेट से शुरू हो सकता है रमजान का महीना, न करें ये कार्य

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik