Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hug Day 2023: इस हग डे पर पार्टनर को गले लगाकर फील करवाएं स्पेशल, जानें इसकी जरूरत और फायदे

Hug Day 2023 आज यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जा रहा है। इस दिन हम जिससे प्यार करते हुए उसे गले लगाकर सेलीब्रेट करते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए केवल हग डे का इंतजार करना सही नहीं है। इसे नियमित रूप से करने के कई फायदे हैं।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Sun, 12 Feb 2023 09:23 AM (IST)
Hero Image
Hug Day 2023: इस हग डे पर पार्टनर को गले लगाकर फील करवाएं स्पेशल, जानें इसकी जरूरत और फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefit of Hug: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और प्रेमियों के लिए यह सप्ताह भर का उत्सव होता है, जिसका वह सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं। रोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे और प्रॉमिस डे के बाद आने वाला अगल दिन होता है हग डे, जिसे 12 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन हम जिससे प्यार करते हुए उसे गले लगाकर अपने प्यार का एहसास कराते हैं। गले लगाना एक ऐसी थेरेपी है, जिसे हम जब उत्साहित होते हैं तब भी करते हैं और जब दुखी होते हैं या आराम करने की कोशिश करते हैं तब भी करते हैं। अपने चाहने वालों गले लगना सार्वभौमिक सुकून है, जो इमोशनली व्यक्ति को मजबूत बनाता है। लेकिन इसके कुछ वैज्ञानिक फायदे भी हैं। चलिए जानते हैं-

1. गले लगने से तनाव कम होता है

जब कोई दोस्त या परिवार का सदस्य अपने जीवन में किसी दर्दनाक या अप्रिय पलों का सामना कर रहा हो, तो उसे गले लगा लेने मात्रा से उसके सारे तनाव कम होने लगते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि स्पर्श के माध्यम से दूसरे व्यक्ति को सहारा देने से आराम करने वाले व्यक्ति के तनाव को कम किया जा सकता है। यह दिलासा देने वाले व्यक्ति के तनाव को करता है।

2. गले लगना आपको बीमारी से बचा सकता है

गले लगाने से तनाव कम करने वाले प्रभाव आपको स्वस्थ रखने के लिए भी काम कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि गले लगाने से व्यक्ति के बीमार होने की संभावना कम हो सकती है।

3. गले लगने से दिल की सेहत में सुधार हो सकता है

हग करना आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, एक स्नेही संबंध आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है।

4. गले लगने से आप खुश हो सकते हैं

ऑक्सीटोसिन नाम से हमारे शरीर में एक रसायन है जिसे वैज्ञानिक कभी-कभी "कडल हार्मोन" कहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हम किसी को गले लगाते हैं, छूते हैं या उसके करीब बैठते हैं तो इसका स्तर बढ़ जाता है। ऑक्सीटोसिन खुशी बढ़ाने और तनाव को कम करने से जुड़ा है।

5. गले लगने से डर कम होता है

वैज्ञानिकों ने पाया है कि छूने से या गले लगाने से लोगों में चिंता कम हो सकती है। इसके अलावा उनके मन में डर का भाव भी कम होता है।

6. गले लगने से दर्द कम हो सकता है

शोध बताते हैं कि स्पर्श के कुछ रूप दर्द को कम करने में सक्षम हो सकते हैं। गले लगना स्पर्श का दूसरा रूप है जो दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

7. गले लगने से दूसरों से संवाद करने में मदद मिलती है

अधिकांश मानव संचार मौखिक रूप से या चेहरे के एक्सप्रेशन के माध्यम से होता है। लेकिन स्पर्श एक अन्य महत्वपूर्ण तरीका है जिससे लोग एक दूसरे से अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं।

एक दिन में कितने हग करने चाहिए?

जानकारों के मुताबिक एक दिन में कम से कम करीब 4 बार गले लगाने की आवश्यकता होती है। हालांकि, हमारे आधुनिक सामाजिक रीति-रिवाज अक्सर लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करते हैं कि वे दूसरों को न छुएं जो उनसे सीधे तौर पर संबंधित नहीं हैं। लेकिन आप अगर अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो कोशिश करें अपने अपनों को कम से कम सुबह और शाम जरूर गले लगाएं। विज्ञान यह साबित करता है कि अपने सबसे करीबी लोगों के साथ नियमित रूप से गले मिलना, भले ही यह थोड़े समय के लिए ही क्यों ना हो, आपके मस्तिष्क और शरीर पर विशेष रूप से सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।