Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hormonal Imbalance: हार्मोन असंतुलन की समस्या से हैं परेशान, तो इन चीजों को खाने से मिलेगा आराम

Hormonal Imbalance अगर आप हार्मोन असंतुलन की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को भी बढ़ावा मिलता है। आसान शब्दों में कहें तो एस्ट्रोजन हार्मोन को बूस्ट करता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 19 Feb 2023 07:50 PM (IST)
Hero Image
Hormonal Imbalance: हार्मोन असंतुलन की समस्या से हैं परेशान, तो इन चीजों को खाने से मिलेगा आराम

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hormonal Imbalance: सेहतमंद रहने के लिए शरीर के सभी अंगों का सही से कार्य करना बहुत जरूरी है। इसके लिए हार्मोन को भी संतुलित रखना जरूरी है। हार्मोन असंतुलन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डाइट में इन सब्जियों को जरूर शामिल करें। इन सब्जियों के सेवन से हार्मोन असंतुलन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं-

- अगर आप हार्मोन के स्तर को संतुलित करना चाहते हैं, तो डाइट में पत्ता गोभी को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से बहुत फायदा मिलता है। इसमें ऐसे कई तत्व और यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में हार्मोन असंतुलन की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। आप पत्ता गोभी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। साथ ही पत्ता गोभी का सलाद रूप में सेवन कर सकते हैं।

-अगर आप हार्मोन असंतुलन की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को भी बढ़ावा मिलता है। आसान शब्दों में कहें तो एस्ट्रोजन हार्मोन को बूस्ट करता है। इसके लिए ब्रोकली का सेवन जरूर करें।

-हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हार्मोन असंतुलन की समस्या को दूर करने के लिए टमाटर खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग में भी फायदा मिलता है। इसके लिए आप टमाटर का सलाद बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप टमाटर का सूप भी पी सकते हैं। इसके सेवन से हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद मिलती है।

-हार्मोन के स्तर को संतुलित करने के लिए आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो में कई ऐसे गुणकारी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्मोन को सक्रिय करने में फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर में हार्मोन का उत्सर्जन होता है।

-गर्भवती महिलाओं के लिए पालक किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। आयरन की कमी होने पर एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, पालक के सेवन से हार्मोन अंसुतलन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।