Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Iodine Deficiency: शरीर के लिए बेहद जरूरी है आयोडीन, नमक के अलावा ये चीजें भी दूर करती हैं इसकी कमी

Iodine Deficiency आयोडीन प्रमुख पोषक तत्वों में से एक है। यह शरीर के विकास और दिमाग दोनों के लिए बेहद जरूरी है। आयोडीन की कमी से मांसपेशियों में दर्द थकान याददाश्त कमजोर आदि कई समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आप नमक के अलावा डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर भी आयोडीन की पूर्ति कर सकते हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Wed, 19 Jul 2023 12:20 PM (IST)
Hero Image
Iodine Deficiency: शरीर में आयोडीन की कमी दूर करते हैं ये फूड्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Iodine Deficiency: आयोडीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। जो हमें कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है। शरीर में इसकी कमी से अपच, थकान, कमजोरी और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। आयोडीन का सबसे समृद्ध स्रोत नमक होता है। इसके अलावा भी और कई फूड्स हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर आयोडीन की कमी दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आयोडीन की कमी से कौन-सी समस्याएं हो सकती हैं और शरीर में इसकी पूर्ति के लिए क्या खाएं।

आयोडीन की कमी से होती हैं ये समस्याएं

  • गर्भपात।
  • मांसपेशियों में ऐठन।
  • कब्ज की समस्या।
  • ज्यादा ठंड लगना।
  • याददाश्त कमजोर होना।
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना।
  • बच्चों के विकास में कमी।

आयोडीन की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स

सी-फूड

सी-फूड पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयोडीन की मात्रा पर्याप्त होती है। इसे खाने से आपकी मेमोरी बूस्ट होती है। शरीर में आयोडिन की कमी को दूर करने के लिए सी-फूड जरूर खाएं।

कॉड फिश

हमने आपको पहले ही बताया कि सी फूड में आयोडीन पाया जाता है। इन्हीं सी-फूड में शामिल कॉड फिश, जो आयोडीन का समृद्ध स्रोत है। इस फिश में आयोडीन की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। शरीर में आयोडीन की पूर्ति के लिए डाइट में आप इस फीश को शामिल कर सकते हैं।

दही

दही सेहत का खजाना है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-डी और आयोडीन की मात्रा भी पाई जाती है। दही पाचन को स्वस्थ रखने और आयोडीन की कमी भी दूर करता है।  

अंडे

अंडे हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। इसके अलावा अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट और अन्य विटामिंस पाए जाते हैं। यह आयोडीन का भी अच्छा स्रोत है।

ब्राउन राइस

ब्राउन राइस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह राइस आयोडीन का भी अच्छा स्रोत है। शरीर में आयोडीन की कमी के दूर करने के लिए ब्राउन राइस जरूर खाएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik