Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Health Tips: शरीर में है आयरन की कमी, तो करें इन 5 ड्रिक्स का सेवन

Health Tips आयरन की कमी से आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर भी इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं आयरन की कमी को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करें।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Wed, 18 Jan 2023 12:21 PM (IST)
Hero Image
आयरन की कमी को दूर करने के लिए करें इन ड्रिंक्स का सेवन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए सभी विटामिन्स महत्वपूर्ण हैं। आपको डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हों। अगर आप दिनभर थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। दरअसल, इसकी कमी से शरीर का एनर्जी लेवल लो रहता है। जिससे आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आहार में आयरन युक्त खाद्द-पदार्थ को शामिल कर सकते हैं। चाहें तो आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कौन-से जूस शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ा सकते हैं।

1.पालक और अनानस का जूस

पालक और अनानास में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। आप पालक और अनानास को मिलाकर आप स्मूदी तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस मिला सकते हैं। इस ड्रिंक में मौजूद गुण शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए मददगार हैं।

2.संतरा का जूस

संतरा विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप इस ड्रिंक को डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिससे थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है।

3.खजूर और अनार 

अनार में आयरन, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है। दोनों फलों की मदद से स्मूदी तैयार कर सकते हैं, यह शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकता है।

4.आलूबुखारा का जूस

आलूबुखारा का जूस शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। यह जूस लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है। इस जूस में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ यह पोटैशियम से भी भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

5.चुकंदर का जूस

चुकंदर पोषक तत्वों का भंडार है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप डेली डाइट में चुकंदर का जूस शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik