Move to Jagran APP

Pregnancy Diet: क्या प्रेग्नेंसी में सुरक्षित है मछली खाना? जानें कौन-सी मछली हो सकती है आपके लिए हानिकारक

Pregnancy Diet मछली खाना कई लोगों को काफी पसंद होता है। हालांकि कुछ मछलियां कई बार सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि मछली खाते समय कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखी जाए। खासकर तब जब आप प्रेग्नेंट हैं। अगर आप भी गर्भवती है और इस दौरान मछली खाने का मन बना रही हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Mon, 25 Sep 2023 04:50 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2023 04:50 PM (IST)
क्या गर्भवती होने पर मछली खानी चाहिए?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Diet: नॉन-वेज खाने के शौकीन कई सारे लोग मछली खाना पसंद करते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर मछली खाने से सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों को भी काफी फायदा मिलता है। ऐसे में कई लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, खाने में स्वादिष्ट मछली कई बार परेशानी की वजह भी बन सकती है। बीते दिनों कैलिफोर्निया में मछली खाने के बाद एक महिला के हाथ-पैर काटने पड़े थे।

दरअसल, यहां तिलापिया नाम की मछली खाने के बाद महिला के शरीर में विब्रियो वल्निकस नामक बैक्टीरिया फैल गया, जिसकी वजह से उसके पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया और महिला को अपने हाथ-पैर गंवाने पड़े। सिर्फ बैक्टीरिया या वायरस ही नहीं, इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जो मछली को आपके लिए हानिकारक साबित कर सकती है। खासतौर पर अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो इसे लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।

क्यों हानिकारक हो सकती है मछली?

प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन का काफी अहम होता है। इस दौरान उन्हें अपना ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। खानपान से लेकर रहन-सहन तक इस दौरान एक महिला को कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। गर्भावस्था में सबसे ज्यादा खानपान का ध्यान रखा जाता है। साथ ही इस दौरान इसे लेकर कई तरह की कंफ्यूजन भी होती हैं। ऐसे में कई लोगों के मन यह सवाल भी उठता है कि आखिर प्रेग्नेंसी में मछली खाना सुरक्षित है या नहीं। अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो चलिए जानते हैं इसका जवाब-

क्या गर्भवती होने पर मछली खानी चाहिए?

बेहद कम लोग यह जानते हैं कि मछलियों में मरकरी (Mercury) पाई जाती है, जिसे खाना हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। हालांकि, अलग-अलग तरह की मछलियों में मरकरी का लेवल अलग-अलग होता है, जिसकी वजह से कुछ खाने के लिए सुरक्षित, तो कुछ हानिकारक होती हैं। खासतौर पर अगर आप गर्भवती हैं, तो इसे लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो ऐसा नहीं है आपको सभी तरह मछलियों से दूरी बनानी है। आपको सिर्फ हाई मरकरी वाली मछली को खाने से परहेज करना चाहिए। इस दौरान सुरक्षित रहने के लिए आप लो मरकरी या मीडियम मरकरी वाली मछलियां खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मछली खाने के बाद काटने पड़े महिला के हाथ-पैर, जानें सी-फूड खाते समय क्या सावधानियां रखें

हाई मरकरी वाली मछलियां

जिन मछलियों में मरकरी की मात्रा ज्यादा होती है, उन्हें खास मौकों पर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको भूलकर भी इन्हें नहीं खाना चाहिए। इन मछलियों के नाम निम्न हैं:

  • टूना
  • शार्क
  • स्वोर्डफिश
  • टाइलफिश
  • किंग मैकेरल

इन मछलियों में होता है लो मरकरी लेवल

लो मरकरी लेवल वाली मछलियां नियमित सेवन के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं। इसके अलावा यह गर्भवती महिलाओं और बच्चे के खाने के लिए भी सही मानी जाती हैं। लो मरकरी लेवल वाली मछलियां निम्न हैं:-

  • कॉड
  • साल्मन
  • सार्डिन
  • कैटफिश
  • तिलापिया
  • शेलफिश जैसे झींगा, स्कैलोप्स और क्रैब मीट

मीडियम मरकरी लेवल वाली मछलियां

  • ग्रूपर
  • कार्प
  • अल्बकोर टूना
  • यैलोफिन टूना
  • अटलांटिक ओशियन टाइलफिश

यह भी पढ़ें- क्या आप भी हैं मछली खाने के शौकीन, तो जानें कौन-सी मछलियां ले सकती हैं आपकी जान

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.