Move to Jagran APP

White Teeth with Strawberry: दांतों को सफेद करने में कारगर है स्ट्रॉबेरी? जानें क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

White Teeth with Strawberry आप ने ओरल हेल्थ और दांतों को सफेद करने के लिए स्ट्रॉबेरी का सुझाव कई लोगों को देते हुए सुना होगा। लेकिन क्या यह असल में फायदेमंद है और इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है। चलिए जानते हैं

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Mon, 27 Mar 2023 08:28 PM (IST)
Hero Image
White Teeth with Strawberry: दांतों को सफेद करने में कारगर है स्ट्रॉबेरी? जानें क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। White Teeth with Strawberry: कुछ लोग अपने पीले दांतों के चलते बहुत खुलकर नहीं हंस पाते। इसके अलावा वे अन्य ऐसे फूड्स को खाने से बचते हैं जो दाग का कारण बन सकते हैं। अगर आपको भी दांतों को सफेद करने के घरेलू उपायों की तलाश हैं, तो आपको इनपर आंख मूंदकर भरोसा नहीं कर लेना चाहिए। क्योंकि उनमें से सभी काम नहीं करते हैं बल्कि आपकी समस्याओं को और बढ़ा भी सकते हैं।

आजकल आप ने ओरल हेल्थ और दांतों को सफेद करने के लिए स्ट्रॉबेरी का सुझाव कई लोगों को देते हुए सुना होगा। बहुत से लोगों को तो यह भी लगने लगता है कि बस स्ट्रॉबेरी जैसे रसीले फल के कुछ टुकड़े लेने हैं और उन्हें अपने दांतों पर रगड़ना है। तो चलिए जानते हैं कि क्या यह वाकई में कारगर है और अगर नहीं तो फिर इसके अलावा और क्या उपाय है।

स्ट्रॉबेरी के स्वास्थ्य लाभ

स्ट्रॉबेरी एक फल के रूप में हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। लेकिन क्या ये दांतों के लिए भी उतना भी फायदेमंद है। चलिए जानते हैं।

दांत सफेद करने के लिए स्ट्रॉबेरी

कहा जाता है कि स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड नामक प्राकृतिक वाइटनिंग एजेंट होते हैं। लेकिन विशेषज्ञ का कहना है कि स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड की मात्रा कम होती है। इसका मतलब है कि दांतों की सफेदी पाने के लिए काफी अधिक मात्रा में स्ट्रॉबेरी का उपयोग करना होगा। साथ ही, इस मीठे फल में चीनी की मात्रा दांतों के लिए हानिकारक हो सकती है, खासकर अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। इसलिए स्ट्रॉबेरी खाने के बाद मुंह को पानी से कुल्ला करने या दांतों पर किसी भी बचे हुए हिस्से को हटाने की सलाह दी जाती है।

अन्य प्राकृतिक वाइटनिंग सामग्री के साथ स्ट्रॉबेरी को मिलाकर इस्तेमाल करें-

बहुत सारी स्ट्रॉबेरी का उपयोग करने के बजाय, दांतों को सफेद करने वाले प्रभावों को संभावित रूप से बढ़ाने के लिए इन प्राकृतिक अवयवों का उपयोग कर सकते हैं।

1. बेकिंग सोडा

अगर आप थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा के साथ मैश की हुई स्ट्रॉबेरी मिलाते हैं, तो यह एक प्राकृतिक टूथ-वाइटनिंग पेस्ट बना सकता है। बेकिंग सोडा दांतों की सतह के दागों को हटाने में मदद कर सकता है।

2. नारियल का तेल

नारियल का तेल आपकी त्वचा और बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करने से कहीं अधिक काम कर सकता है। प्राकृतिक टूथ-वाइटनिंग माउथवॉश बनाने के लिए इसे मैश की हुई स्ट्रॉबेरी के साथ मिलाएं। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो प्लाक के निर्माण को कम करने में मदद कर सकता है और अंततः मौखिक स्वच्छता में सुधार कर सकता है।