Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शरीर में हो गई है आयरन की कमी? डाइट में शामिल करें यह Green Smoothie, फायदे कर देंगे हैरान

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 07:26 PM (IST)

    क्या दिनभर आपका शरीर भी टूटा-टूटा सा रहता है और जरा से काम में ही सांस फूलने लगती है? अगर हां तो बता दें कि यह सिर्फ थकान नहीं बल्कि आपके शरीर में एक खामोश दुश्मन पनप रहा हो सकता है- आयरन की कमी (Iron Deficiency)। इसे आम भाषा में एनीमिया कहते हैं और यह सिर्फ कमजोरी नहीं बल्कि कई बड़ी परेशानियों का दरवाजा खोल सकता है।

    Hero Image
    आयरन की कमी को दूर करने के लिए पिएं यह ग्रीन स्मूदी (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको हर वक्त थकान महसूस होती है? क्या आपका चेहरा पीला पड़ गया है और अक्सर चक्कर आते हैं? अगर हां, तो हो सकता है आपके शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency) हो गई हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें, आयरन हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी मिनरल है जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन रेड बल्ड सेल्स में पाया जाता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। आयरन की कमी से Anemia हो सकता है, जो कई हेल्थ इशूज को जन्म दे सकता है।

    लेकिन घबराइए नहीं! अपनी डाइट में कुछ आसान बदलाव करके आप इस कमी को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ग्रीन स्मूदी (Iron Rich Green Smoothie) के बारे में बताएंगे जो न केवल टेस्टी है, बल्कि आयरन से भरपूर भी है। खास बात है कि इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप कुछ ही दिनों में फर्क महसूस करेंगे।

    कैसे बनाएं आयरन रिच ग्रीन स्मूदी?

    यह स्मूदी न केवल आयरन से भरपूर है, बल्कि इसमें विटामिन सी भी है, जो शरीर को आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें- हेल्दी समझकर रोज पीते हैं फ्रूट जूस और स्मूदी? अगर हां, तो सच्चाई जानकर आज ही सुधार लेंगे अपनी गलती

    सामग्री:

    • पालक : 1 कप (कटा हुआ) - यह आयरन का बेहतरीन स्रोत है।
    • केल : आधा कप (कटा हुआ) - यह भी आयरन और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है।
    • चुकंदर : आधा छोटा (कटा हुआ) - इसमें आयरन के साथ-साथ फोलेट भी होता है।
    • आंवला : 1 छोटा (बीज निकला हुआ) - विटामिन सी का पावरहाउस, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है।
    • सेब : आधा (कटा हुआ) - मिठास और फाइबर के लिए।
    • नींबू का रस : 1 चम्मच - विटामिन सी के लिए।
    • पानी या नारियल पानी : आधा से 1 कप (अपनी पसंद के अनुसार)।
    • अलसी के बीज या चिया सीड्स : 1 चम्मच (ऑप्शनल, फाइबर और ओमेगा-3 के लिए)।

    आयरन रिच ग्रीन स्मूदी बनाने की विधि

    • सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालें।
    • आवश्यकतानुसार पानी या नारियल पानी मिलाएं।
    • स्मूद होने तक ब्लेंड करें।

    फायदे जो कर देंगे हैरान

    • आयरन की कमी से होने वाली थकान कम होगी और आप ज्यादा एनर्जेटिक फील करेंगे।
    • यह स्मूदी आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करेगी, जिससे एनीमिया से बचाव होगा।
    • पालक, केल और आंवला जैसे तत्व आपकी इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।
    • पर्याप्त आयरन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा में चमक आती है और बालों का झड़ना कम होता है।
    • इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है।
    • यह स्मूदी आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराती है, जिससे अनावश्यक खाने से बचा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- रोजाना 3 ड्रिंक्स पीने से कम हो जाता है कैंसर का रिस्क, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए फायदे

    comedy show banner