Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Best Juice for Empty Stomach: खाली पेट इन फलों का जूस पीना हर तरह से है फायदेमंद, कई समस्याएं होती हैं दूर

Best Juice for Empty Stomach खाली पेट क्या खाएं और क्या न खाएं इसके बारे में थोड़ी- बहुत जानकारी होनी जरूरी है। इससे आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं। जहां खाली पेट फल खाना फायदेमंद बताया जाता है वहीं जूस पीना नुकसानदायक। ऐसे में आइए जानते हैं किन फलों का जूस खाली पेट पिया जा सकता है।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghUpdated: Sat, 09 Sep 2023 11:58 AM (IST)
Hero Image
Best Juice for Empty Stomach: खाली पेट कौन से फलों का जूस पी सकते हैं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Best Juice for Empty Stomach: हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा से ही फलों और जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते रहे हैं, क्योंकि फलों में कई तरह के ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के कई फंक्शन्स को सही तरीके से चलाने के लिए जरूरी होते हैं। सुबह नाश्ते में एक ग्लास फ्रूट जूस पीकर अलग ही ताजगी और एनर्जी का एहसास होता है, लेकिन कई बार इन्हें पीने पर पेट दर्द, सिर दर्द या उल्टी जैसा भी फील होने लगता है। आपको बता दें कि कुछ फलों का जूस खाली पेट पीना बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें मौजूद कुछ विटामिन और मिनरल्स की प्रकृति ऐसी होती है कि इसे पीने से एसिडिटी होने लगती है, तो आइए जानते हैं कि खाली पेट किन फलों का पीना होता है फायदेमंद। 

अनार का जूस

खाली पेट अनार का जूस पिया जा सकता है। इसे पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है, कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही अनार का जूस एनीमिया की समस्या दूर करने में भी बेहद कारगर है। 

सेब का जूस

सेब में विटामिन ए की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप खाली पेट इसका जूस पीते हैं, तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही सेब में फाइबर भी मौजूद होता है जिससे डाइजेशन सही रहता है। सेब के जूस में कई ऐसे तत्व भी शामिल होते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करते हैं।

एलोवेरा का जूस

खाली पेट जिन फलों का जूस सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है उसमें से एलोवेरा भी एक है। एलोवेरा विटामिन ए, सी और विटामिन बी3 का खजाना जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन की भी मात्रा होती है। खाली पेट इसे पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। एलोवेरा का जूस हमारे बालों और स्किन पर भी जादुई असर दिखाता है। 

गाजर का जूस

गाजर के जूस से भी आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसका जूस फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है। गाजर का जूस पेट के पीएच बैलेंस को मेनटेन रखता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है। 

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस भी उन हेल्दी जूस में शामिल है, जिसे पीने से शरीर में खून बढ़ता है। ब्रेन सेल्स हेल्दी रहते हैं। सुबह खाली पेट पीने से मेटाबोलिज्म तेज होता है। चेहरा की चमक भी बढ़ती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik