Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khas Khas Benefits: गुणों की खान है खसखस, कब्ज समेत इन समस्याओं से मिलती है राहत

खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला खसखस अपने कई गुणों की वजह से सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद अलग-अलग पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। खाली पेट इसका सेवन कई समस्याओं से निजात दिलाता है।

By Harshita SaxenaEdited By: Updated: Fri, 09 Dec 2022 12:23 PM (IST)
Hero Image
सेहत के लिए फायदेमंद है खसखस का सेवन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Khas Khas Benefits: जड़ी-बूटी और बीज हमारी सेहत को कई मायनों में फायदा पहुंचाती है। हमारे रोजमर्रा के जीवन में हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इन्हीं में से एक खसखस का नाम तो हम सभी ने सुना ही होगा। खसखस के बीज, जिन्हें पॉपी सीड्स के नाम से भी जाना जाता है, कई सार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद ओमेगा -6 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर हमें कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। अगर आप अभी तक खसखस के इन चमत्कारी गुणों से अनजान हैं, तो हम आपको बताएंगे इसके कुछ कमाल के फायदों के बारे में-

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद खसखस

खसखस में मौजूद अघुलनशील फाइबर पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही मेटाबोलिज्म को भी तेज करता है। साथ ही यह खाना पचाने की प्रक्रिया को भी काफी तेज करता है। रातभर पानी में भिगोए खसखस को सुबह खाली पेट खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

मजबूत होती हैं हड्डियां

खसखस में कॉपर और कैल्शियम की भारी मात्रा पाई जाती है। खसखस अपने इन्हीं गुणों के कारण हड्डियों को मजबूत करने में काफी सहायक होता है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से, इसमें मौजूद मैंगनीज और प्रोटीन कोलेजन हड्डियों को गंभीर क्षति से बचाता है। सुबह दूध के साथ खसखस का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।

मुंह के छालों के लिए असरदार

मुंह के छालों के लिए खसखस का सेवन काफी असरदार होगा। तासीर में ठंडा होने की वजह से यह पेट को ठंडा रखेगा, जिससे मुंह के छालों में आराम मिलता है। अगर आप भी छालों से परेशान हैं, तो पानी में भिगोए खसखस के बीजों को शहद में मिलाकर खाने से फायदा मिलेगा। इसके साथ ही यह जीभ की जलन और फफोलों में भी काफी कारगर है।

कब्ज की समस्या दूर करता है खसखस

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो खसखस आपको इससे निजात दिला सकता है। दरअसल, खसखस के बीजों में मौजूद फाइबर पेट साफ करने में काफी मददगार होता है। इसके सेवन से आपका पेट अच्छे से साफ होगा, जिससे आपको कब्ज की समस्या से निजात मिल जाएगी।

ब्लड प्रेशर कम करता है

खसखस का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर की समस्या में भी काफी गुणकारी माना गया है। इसमें मौजूद ओलिक एसिड रक्तचाप के स्तर को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद आहार फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बनाए रखने में असरदार होता है। साथ ही इसमें मौजूद आयरन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Instagram/mithumal_ka_jaadu