Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जानें, वजन कम करने में कैसे फायदेमंद साबित होता है कमरख!

कमरख में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई प्रकार की बीमारियों में लाभदायक होते हैं। खासकर आंखों की रोशनी के लिए यह रामबाण फल है।

By Umanath SinghEdited By: Updated: Sun, 16 Aug 2020 07:19 PM (IST)
Hero Image
जानें, वजन कम करने में कैसे फायदेमंद साबित होता है कमरख!

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कमरख एक फल है। यह फल भारत समेत एशिया और विश्व के चुनिंदा देशों में पाया जाता है। अंग्रेजी में इसे स्टार फ्रूट कहा जाता है। इसका सेवन अचार और चटनी में अधिक किया जाता है, क्योंकि इसका स्वाद खट्टा होता है। इसका रंग पीला होता है, लेकिन पकने के बाद नारंगी जैसा हो जाता है। कमरख में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों में लाभदायक होते हैं। खासकर आंखों की रोशनी के लिए यह रामबाण फल है। इसके साथ ही यह डायबिटीज़ में फायदेमंद होता है, इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है और कैंसर रोग में भी लाभकारी है। आइए इस फल के फायदे के बारे में जानते हैं-

रक्त चाप नियंत्रित करता है

कमरख में पोटैशियम उच्च मात्रा में पाई जाती है, जो रक्त चाप को नियंत्रित करने में सहायक होती है। इसके लिए रोजाना कमरख फल का सेवन कर सकते हैं। यह बाजार में आसानी से मिल जाएंगे।

त्वचा के लिए लाभदायक

इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह झाइयों को भी खत्म करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप रोजाना कमरख का सेवन कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

चूंकि कमरख फल का स्वाद खट्टा होता है। अतः इसमें विटामिन-सी पाया जाता है। जबकि विटामिन-सी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आप चाहे तो इसे अचार और चटनी रूप में सेवन कर सकते हैं।

वजन कम करता है

विशेषज्ञों की मानें तो इसमें फाइबर की अधिकता होती है। इसके सेवन से भूख पर नियंत्रण होता है। जबकि हर समय पेट भरा महसूस होता है। इससे कैलोरी गेन नहीं होता है। साथ ही वर्कआउट करने से फैट बर्न होता है। इस वजह से मोटापे में कमरख फायदेमंद है। वजन कम करने के लिए कमरख उपयोगी फल है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।