Move to Jagran APP

Wheat Bran Benefits: चोकर युक्त आटा पाचन दुरुस्त रखने के साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाएगा, जानिए फायदे

Wheat Bran Benefits चोकर का आटा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। चोकर में बहुत सारे लवण और विटामिन मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। चोकर निकाल कर रोटी बनाने से उसकी पौष्टिकता में कमी आ जाती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 05:39 PM (IST)
चोकर का आटा पेट साफ करने के साथ ही आंतों की गंदगी भी साफ करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। चाहे हम कितने भी बढ़िया ब्रांड का आटा खरीदें लेकिन हम उसे छाने बिना इस्तेमाल नहीं करते। हम सभी जानते हैं कि आटा छानने से आटे में मौजूद चोकर बाहर आ जाता है। हम लोगों का मानना है कि आटे से चोकर निकालने के बाद आटा महीन हो जाता है और रोटियां नर्म और मुलायम बनती है। लेकिन आप जानते हैं कि आटे से चोकर निकाल कर आप अपनी रोटी में मौजूद पोष्टिकता को कम कर रहे हैं। आटे को छान कर निकाले गए चोकर में बहुत सारे लवण और विटामिन मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। वैसे तो हम सभी जानते हैं कि चोकर वाला आटा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ये फायदे क्या होते हैं इसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होता है। आप भी आटे से चोकर निकाल कर रोटी बनाते हैं तो अपनी इस आदत को बदल डाले। जानिए चोकर के आटे से रोटी बनाने के कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

  • चोकर के साथ आटे का इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे आंतों में चिपका हुआ मल और गंदगी साफ हो जाती है। आंतों के साफ रहने से गैस नहीं बनती और पेट फूलने की समस्या नहीं होती है।
  • ये अमाशय के घावों को भरने का काम करता है।
  • चोकर खून में इम्यूनोग्लोब्यूलीन्स की मात्रा को बढ़ाता है जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। यह टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने की ताकत रखता है।
  • यह बवासीर, अपेंडिसाइटिस, बड़ी आंत एवं मलाशय के कैंसर से बचाता है और पेट साफ करने में काफी मददगार साबित होता है।
  • फाइबर से भरपूर होने के कारण चोकर युक्त आटे का प्रयोग पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर कब्ज की समस्या में भी लाभकारी होता है।
  • चोकर युक्त आटे का प्रयोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। मोटापे एवं हार्ट के मरीजों के लिए चोकर युक्त आटे का प्रयोग बेहद फायदेमंद साबित होता है।
  • फाइबर से भरपूर चोकर वजन कम करने के लिए एक प्राकृतिक उपाय है, जो आपके बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने में कारगर साबित होता है। 

                            Written By: Shahina Noor


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.