Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एक नहीं अनेक फायदे दे सकता है Lemon-Honey Water, जानें इसे पीते समय किन बातों का रखें ख्याल

वजन बढ़ना अपच शरीर में टॉक्सिन्स इकट्ठा होने जैसी कई परेशानियां से अक्सर हम परेशान रहते हैं और इनका इलाज ढूंढ़ते रहते हैं। लेकिन क्या इन सभी समस्याओं से बचने का एक इलाज हो सकता है। नींबू और शहद को गुनगुने पानी में पीना इन परेशानियों से निजात दिला सकता है। जानें इस ड्रिंक के फायदे और क्या सावधानी रखनी चाहिए।

By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaUpdated: Sat, 02 Dec 2023 04:01 PM (IST)
Hero Image
नींबू-शहद को पानी में मिलाकर पीना हो सकता वजन कम करने में फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lemon-Honey Water: सर्दियों में ज्यादा फैट वाला खाना खाने की वजह से अपच और वजन बढ़ने की समस्या काफी बढ़ जाती है। इसलिए अक्सर ही हम इसका कोई समाधान ढूंढ़ रहे होते हैं। इस परेशानी को कम करने में नींबू और शहद को पानी में मिलाकर पीना आपकी मदद कर सकता है। लेकिन, इससे क्या फायदे हो सकते हैं, क्या सभी इसे पी सकते हैं। ऐसे कई सवाल आपके मन में भी हो सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि नींबू और शहद को पानी के साथ पीने से क्या फायदे हो सकते हैं और किन लोगों को यह नहीं पीना चाहिए।

अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, डॉ दिक्षा भवासर सावालिया ने इन सवालों का जवाब देते हुए बताया-

वजन कम करने में मदद कर सकता है

नींबू और शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से फैट कम करने में मदद मिलती है। दूसरी अधिक कैलोरी और शुगर वाली ड्रिंक्स के बदले यह पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, सिर्फ इतना ही काफी नहीं होता। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट को अपनाना पड़ेगा। इससे आपकी बॉडी की कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: इन फूड आइटम्स से मिलेगा बेली फैट से छुटकारा, आज ही करें डाइट में शामिल 

पाचन की समस्याओं से राहत दिला सकता है

नींबू हार्ट बर्न और पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसे शहद के साथ पानी में घोलकर पीने से ब्लोटिंग से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, यह शरीर में पानी की कमी को पूरा कर कब्ज की समस्या से बचा सकता है। जिस वजह से यह गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

टॉक्सिन्स को बाहर कर सकता है

हमारे शरीर के सभी टॉक्सिन्स लिवर फिल्टर करता है। लिवर को डिटॉक्स करने में नींबू और शहद आपकी मदद कर सकते हैं। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से लिवर के टॉक्सिन्स साफ किए जा सकते हैं।

इस ड्रिंक को पीने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • शहद को पानी में मिलाने से पहले, इस बात का ध्यान रखें कि पानी अधिक गर्म न हो। आयुर्वेद के मुताबिक, गर्म पानी में शहद फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाता है क्योंकि गर्म पानी की वजह से वह टॉक्सिक बन जाता है। इसलिए हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि शहद गुनगुने पानी में मिलाएं।
  • अगर आपके मुंह में छाले हो रखे हो, तो नींबू न पीएं। इससे परेशानी और अधिक बढ़ सकती है और नींबू के खट्टेपन की वजह से आपके छालों में जलन भी हो सकती है।
  • आर्थराइटिस और हाइपरएसिडिटी से पीड़ित लोग भी इसे न पीएं क्योंकि नींबू की वजह से आपकी समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
  • इसके अलावा कमजोर दांत और कमजोर हड्डी वाले लोग भी इसे न पीएं। 

यह भी पढ़ें: निमोनिया से चाहते हैं जल्दी छुटकारा, तो ये फूड आइटम्स होंगे मददगार

Picture Courtesy: Freepik