Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पर भगवान को सफेद मक्खन का भोग लगाना चाहते हैं तो घर पर ऐसे तैयार करें बटर

White Butter Benefits सफेद मक्खन जिसमें ना अतिरिक्त नमक होता है और वसा की मात्रा भी सीमित होती है। पीले मक्खन की तुलना में सफेद मक्खन खाने पर जल्दी पच जाता है इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा नहीं रहता।

By Shahina NoorEdited By: Updated: Mon, 30 Aug 2021 11:58 AM (IST)
Hero Image
आप सफेद मक्खन खाएंगे तो आपके दिल की सेहत को खतरा कम होगा।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। ज्यादातर भारतीय खानों में मक्खन का सेवन किया जाता है। त्यौहार के मौके पर सफेद मक्खन का इस्तेमाल ज्यादा होता है, खास तौर पर जन्माष्टमी के त्यौहार पर मक्खन की अहमियत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। भगवान कृष्ण का सबसे पसंददीदा खाना था मक्खन, इसलिए जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को मक्खना का भोग लगाया जाता है। सफेद मक्खन जिसमें ना अतिरिक्त नमक होता है और वसा की मात्रा भी सीमित होती है। पीले मक्खन की तुलना में सफेद मक्खन जल्दी पच जाता है, इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा नहीं रहता। आईए जानते हैं कि सफेद मक्खन से बॉडी को कौन-कौन से फायदे हैं और इसको घर में कैसे तैयार करें।

सफेद मक्खन के फायदे:

गले की सूजन कम करता है मक्खन:

अगर आपके गले में सूजन आती है तो मक्खन का सेवन कीजिए, गले की सूजन को आराम मिलेगा। मक्खन में मौजूद पोषक तत्व गले की ग्रंथियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं

दिल की हिफ़ाज़त करता है:

ऑयली फूड दिल के लिए ठीक नहीं होते लेकिन अगर आप सफेद मक्खन खाते हैं तो आपके दिल की सेहत को खतरा कम होता है। मक्खन में मौजूद विटामिन और सेलेनियम से दिल को खतरा नहीं होता। 

दिमाग तेज़ करता है:

बच्चों को सफेद मक्खन जरूर खिलाना चाहिए, इससे याददाश्त तेज रहती है। सफेद मक्खन से बच्चों की आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। 

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है:

सफेद मक्खन में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, इसके सेवन से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। 

कैंसर से लड़ने में भी है असरदार:

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में सफेद मक्खन मददगार साबित हो सकता है। आप सफेद मक्खन का सेवन नाश्ते में कर सकते हैं। 

वज़न कंट्रोल रखता है:

सफेद मक्खन में ट्रांस-फैट होते हैं, जो वजन कम करने में बेहद मददगार साबित होता है।

सफेद मक्खन कैसे करें घर में तैयार

  • मक्खन बनाने के लिए सबसे पहले दूध की मलाई घर में जमा करें, इसके बाद एक गहरा कटोरा लीजिए। कटोरे में सारी मलाई डाले और कुछ देर के लिए ज़ोर से घुमाएं।
  • घुमाने पर मलाई पहले पानी सी दिखेगी, और लगातार घुमाने से मलाई गाढ़ी होती जाएगी। फिर धीरे-धीरे मक्खन, दूधिया पानी से अलग होने लगेगा, इसके बाद आप मक्खन को निकाल लें। आपका सफेद मक्खन तैयार है।
  •