Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बारिश के मौसम में सूखी खांसी ने कर दिया है परेशान, तो अपनाएं ये देसी नुस्खे, झटपट मिलेगी राहत

Monsoon Health Tips मानसून का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में नमी होने के कारण बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं। जिससे लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से ज्यादा परेशान रहते हैं। इसके अलावा बरसात के मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या भी बढ़ जाती है। आज आपको इस आर्टिकल में कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर खांसी से राहत पा सकते हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Mon, 31 Jul 2023 12:04 PM (IST)
Hero Image
Monsoon Health Tips: खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम तपती धूप से राहत दिलाता है, लेकिन यह अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। मानसून के सीजन में कई सारे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में पाचन संबंधी समस्या आम है, लेकिन इसके अलावा सर्दी-जुकाम और खांसी होने की संभावना भी अधिक होती है। बरसात के मौसम में अक्सर लोग सूखी खांसी से परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से राहत पा सकते हैं।

शहद

शहद खाने के बहुत सारे फायदे हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो गले की खराश को कम कर सकते हैं। अगर आप बारिश के मौसम में सूखी खांसी से परेशान हैं, तो शहद आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इसके लिए आप गर्म पानी में शहिद मिक्स करें और फिर इसे धीरे-धीरे पीएं। 

लहसुन

लहसुन में एंटीवायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिससे यह खांसी के इलाज में प्रभावी माना जाता है। अगर आप रोजाना लहसुन खाते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। इसके अलावा लहसुन खाने से इम्युनिटी बढ़ती है। जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।

अदरक

अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो खांसी को कम करने में मदद करते हैं। यह गले की खराश को कम कर सकता है। इसके लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं या खाने में अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नमक के पानी से गरारे करें

नमक में एंटी बैक्टीरियल गुण और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। जो बलगम को साफ करने या कम करने में मदद कर सकते हैं। जिन लोगों को सूखी खांसी की परेशानी है, उनके लिए नमक के पानी से गरारे करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालें और इससे गरारे करें।

हल्दी

हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। मानसून में सूखी खांसी से राहत दिलाने में हल्दी कारगर साबित हो सकती है।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो खांसी से रहात दिलाते हैं। इसके लिए आप तुलसी की कुछ पत्तियां चबा सकते हैं। इससे आपको खांसी से आराम मिल सकता है।

स्टीम लें

अगर आप खांसी और बंद नाक से परेशान हैं, तो स्टीम जरूर लें। यह आपको कोल्ड से राहत दिलाने में मदद करती है। इसके लिए एक पैन में पानी उबालें। इस पानी को कटोरे में रखें, इसमें दो-तीन बूंद पुदीने की तेल डालें। फिर अपने सिर पर तौलिया रखकर कटोरे के ऊपर कम से कम 10 मिनट तक झुकें और स्टीम लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik