Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mpox Virus का नया स्ट्रेन Clade 1b मचा रहा है दुनियाभर में तबाही, जानें इसके बारे में 5 बातें

दुनियाभर में Mpox के संक्रमण को लेकर चिंता के बादल घिरे हुए हैं। Mpox वायरस का नया स्ट्रेन Clade 1b strain पिछले वेरिएंट की तुलना में काफी खतरनाक है। हाल ही में थाईलैंड में इस स्ट्रेन का मामला सामने आया है जो एशिया का पहला नए वेरिएंट का मामला है। इसलिए Mpox Virus new Variant के बारे में कुछ जरूरी बातों पता होनी चाहिए।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Mon, 26 Aug 2024 01:31 PM (IST)
Hero Image
Mpox Virus का नया वेरिएंट साबित हो सकता है जानलेवा (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mpox Virus New Variant: कोविड के बाद अब Mpox का कहर दुनिया पर मंडरा रहा है। ये मंकी पॉक्स वायरस के कारण होने वाली एक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति के शरीर पर रैश, दाने, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने जैसी समस्याएं हो रही हैं। इसके कारण अभी तक दुनियाभर में लगभग 500 से ज्यादा मौतें हो चुकी है, जिसके कारण इस बीमारी का डर लोगों को और ज्यादा सता रहा है। खासकर जब इसका नया वेरिएंट Clade 1b strain इन्फेक्शन फैला रहा है। इसको फैलने से रोकने के लिए कई देशों ने बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है और अस्पतालों में भी Mpox के लिए अलग बेड बनाए गए हैं, ताकि अगर इसका मामला सामने आता है, तो उसका बेहतर इलाज किया जा सके। 

नया वेरिएंट है ज्यादा खतरनाक

आपको बता दें कि साल 2022 और 2023 में भी Mpox के मामले आ रहे थे। तब Mpox का इन्फेक्शन Clade 2 variant के कारण हो रहा था, जो नए वेरिएंट की तुलना में कम खतरनाक था। इस वेरिएंट की वजह से होने वाले  इन्फेक्शन में व्यक्ति को रेस्पिरेटरी सिस्टम से भी जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

भारत में भी Mpox के मामले सामने आए थे, लेकिन वे सभी पुराने वेरिएंट की वजह से थे और आखिरी मामला मार्च 2024 में मिला था। हाल फिलहाल में भारत में Mpox का मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, नए वेरिएंट- Clade 1b strain, जो तेजी से फैल सकता है, के बारे में कुछ अहम बातों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आइए जानें।

यह भी पढ़ें: विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले जान लें क्या हैं Mpox को लेकर नए सुरक्षा नियम

अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहा है

Clade 1b strain का सबसे पहला मामला, अफ्रीकी देशों में सामने आया, जहां इस वायरस की वजह से हालात काफी बुरे हैं। कॉन्गो, रवांडा, युगांडा और केन्या में इस वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

थाईलैंड में भी सामने आया Mpox का मामला

 अफ्रीकी देशों के अलावा, स्वीडन और थाईलैंड में भी इस नए स्ट्रेन के मामले सामने आए हैं

गंभीर लक्षण आ रहे हैं सामने

Clade 1b वेरिएंट पिछले वेरिएंट Clade 2 की तुलना में काफी स्ट्रॉग है। इसके कारण Mpox के लक्षण (Monkeypox Virus Symptoms) काफी गंभीर हैं। इस इन्फेक्शन के कारण बुखार, रैश और निमोनिया जैसी श्वांस प्रणाली से जुड़ी परेशानियां लोगों में नजर आ रही हैं।

नए वेरिएंट की मृत्यु दर ज्यादा

इस नए स्ट्रेन के कारण मौत के मामले भी ज्यादा सामने आ रहे हैं, क्योंकि ये रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा रहा है और इससे रिकवर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे दावे सामने आ रहे हैं कि इस वायरस की मृत्यु दर 10 प्रतिशत है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

शारदा अस्पताल के जनरल मेडिसिन के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डा. ए.के.गडपायले कहते हैं कि एमपॉक्स चेचक के समान ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस के कारण होता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के दाने, पपड़ी या शारीरिक तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से, दूषित कपड़ों, बिस्तर या सामग्रियों के संपर्क में आने, संक्रमित गर्भवती महिला से उसके भ्रूण में संचरण, पशु से मनुष्य में संचरण, जानवरों का काटना, खरोंचना, या संक्रमित पशु उत्पादों (खाल, फर) के संपर्क में आने से हो सकता है। डा. गडपायले बताते हैं कि लक्षण एक्सपोज़र के 2-3 सप्ताह के भीतर दिखाई देते हैं। सामान्य लक्षण: बुखार, त्वचा पर लाल चकत्ते, सूजी हुई लिम्फ नोड्स, मांसपेशियों में दर्द, थकान होता है। दाने आमतौर पर चेहरे, हथेलियों या तलवों पर शुरू होते हैं, जो अन्य क्षेत्रों तक बढ़ते हैं।

वर्तमान तनाव अक्सर जननांग, मौखिक या गले के क्षेत्रों में घावों से शुरू होता है।

यह भी पढ़ें: क्या Mpox पर असरदार है चेचक की वैक्सीन, डॉक्टर से जानें किन लोगों को है इसका ज्यादा खतरा