Move to Jagran APP

National Doctor's Day 2024: हर साल 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे, इसके पीछे ये है वजह

हर साल 1 जुलाई का दिन National Doctors Day यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत एक महान डॉक्टर की याद में हुई थी। जिनका नाम डॉ. बिधान चंद्र राॅय था जो बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे। दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीख को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है वहीं भारत में 1 जुलाई को यह दिन मनाते हैं।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Published: Mon, 01 Jul 2024 08:28 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2024 08:28 AM (IST)
डॉक्टर्स डे इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्वस्थ जीवन हर किसी की प्रियोरिटी लिस्ट में टॉप पर होता है। कहा भी गया है कि, 'सेहत सबसे बड़ी पूंजी' है। हेल्दी व्यक्ति ही लाइफ को सही तरह से एन्जॉय कर सकता है और इसमें डॉक्टर्स का रोल बहुत अहम होता है। छोटी-बड़ी हर तरह की बीमारियों को डॉक्टर्स की मदद से ठीक किया जा सकता है। शायद इसलिए ही इन्हें भगवान का दर्जा मिला हुआ है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रसिद्ध डॉक्टर और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है।  

भारत में 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे?

वैसे तो दुनियाभर के अलग- अलग देशों में डॉक्टर्स डे को अलग-अलग दिन मनाया जाता है, लेकिन भारत में इस दिन को 1 जुलाई को सेलिब्रेट किया जाता है, क्योंकि 1 जुलाई 1882 में इंडिया के फेमस फिजीशियन डॉ. बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई को ही साल 1962 में हुआ था। चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने के मकसद से 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत की गई थी।

ये भी पढ़ेंः- योग और मेडिटेशन के चाहिए ज्यादा से ज्यादा फायदे, तो Aromatherapy कर सकता है इसमें आपकी काफी मदद

डॉक्टर्स डे मनाने का उद्देश्य

इस दिन को मनाने का मकसद डॉक्टर्स के योगदान, उनके कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जो अपने सुख-दुख को त्याग कर मरीजों के लिए जीते हैं। समाज को रोगमुक्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, तो उनके इस योगदान को सेलिब्रेट करना है इस दिन को मनाने का मकसद। कोविड संक्रमण के दौरान डॉक्टर्स ही थे, जो बिना अपनी जान की परवाह किए घंटे लगातार ड्यूटी कर रहे थे। कई डॉक्टर्स ने अपनी जान भी गंवा दी। इन डॉक्टर्स के बलिदान को भी आज के दिन याद किया जाता है।   

डॉक्टर्स डे 2024 की थीम

हर साल डॉक्टर्स डे को किसी न किसी थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 में नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम है- “Healing Hands, Caring Hearts”

साल 2023 में इस दिन को “सेलिब्रेटिंग रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स” थीम के साथ सेलिब्रेट किया गया था। 

ये भी पढ़ेंः- Important Days In July 2024: जुलाई के महीने में मनाए जाएंगे ये नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट्स, देखिए पूरी लिस्ट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.