Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kidney Transplant Precautions: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को इन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान

Precautions after Kidney Transplant किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को अपना ख़ास ख्याल रखने की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों के लिए खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव बेहद जरूरी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

By Priyanka SinghEdited By: Updated: Tue, 06 Dec 2022 12:51 PM (IST)
Hero Image
Precautions after Kidney Transplant: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Precautions after Kidney Transplant: सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में सोमवार को RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की। ऑपरेशन के बाद डोनर रोहिणी आचार्य और लालू यादव दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को अभी डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। 

क्या होता है किडनी ट्रांसप्लांट?

हर व्यक्ति के शरीर में दो किडनी होती हैं। वैसे तो एक किडनी के सहारे भी इंसान जिंदा रह सकता है लेकिन जब दोनों किडनियां काम करना बंद कर दें, तो इंसान को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है। इसमें पुरानी किडनी को निकालकर दूसरी किडनी लगाई जाती है। 

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को अपना ख़ास ख्याल रखने की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल सर्जरी के बाद बॉडी को सही तरीके से रिकवर होने में लगभग 3-6 महीने तक का समय लग सकता है। इस वजह से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों के लिए खान-पान से लेकर लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने बेहद जरूरी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

वजन रखें कंट्रोल

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जिस चीज़ पर सबसे ज्यादा फोकस करना है वो है वजन। उन सभी चीज़ों को अपनी डाइट से आउट कर दें जो तेजी से वजन बढ़ाने और घटाने का काम करते हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बॉडी बहुत ज्यादा कमजोर हो सकती है। ऐसे में हेल्दी चीज़ें खाएं, फैटी नहीं। 

सफर से करें परहेज

किडनी ट्रांसप्लांट के 5 से 6 महीने तक सफर करना अवॉयड करें। किसी भी प्रकार का वाहन चलाने से भी परहेज करें। जितना ज्यादा एतिहात बरतेंगे उतनी ही जल्दी रिकवर होंगे। 

डॉक्टर की सलाह से ही करें फिजिकल एक्टिविटी

किडनी ट्रांसप्लांट के खुद से ही फिजिकल एक्टिविटीज़ न करने लग जाएं। कम से कम 6-8 हफ्ते तक तेजी से चलने, उठने-बैठने और लेटने से बचें। इसके अलावा अगले बिना डॉक्टर की सलाह एक्सरसाइज करने की भी गलती न करें। अगर आप स्वस्थ महसूस करते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह मशविरा करने के बाद ही इसे शुरू करें। 

सावधानी से करें हर एक काम

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद और भी कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। जैसे- खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से धोएं। इससे इंफेक्शन से बचाव होता है। मास्क पहनकर रहें। ट्रांसप्लांट के कुछ हफ्तों बाद तक स्पंज बाथ लें, नहाने से बचें। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कुछ मामलों में कैंसर होने के संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। इसलिए धूप में ज्यादा समय तक न रहें।

खानपान में इन बातों का रखें ध्यान

- किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रिकवरी के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन रिच चीज़ों का अधिक से अधिक सेवन करें।

- किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज को अपने डाइट में खासतौर से कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीज़ों को शामिल करना चाहिए।

- किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कच्चे फल खाने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। तो बेहतर होगा कि फलों को गरम पानी कुछ सेकेंड उबाल लें फिर खाएं। जिससे उसमें मौजूद बैक्टीरिया पूरी तरह से खत्म हो जाएं।

- इसके साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को बहुत ज्यादा चीनी के सेवन से भी बचना चाहिए क्योंकि चीनी से वजन बढ़ सकता है साथ ही ट्राइग्लिसराइड और ब्लज ग्लूकोज का लेवल भी। जो हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik