Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pregnancy Loose Motion Remedies: प्रेग्नेंसी में लूज मोशन की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Pregnancy Loose Motion Remedies प्रेगनेंसी में अगर आप भी लूज मोशन से परेशान हैं तो यहां दिए गए उपायों से आप पा सकती हैं इससे जल्द राहत। आइए जानते हैं इसे ठीक करने के साथ ही लूज मोशन से बचने के उपाय।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghUpdated: Wed, 28 Dec 2022 09:59 PM (IST)
Hero Image
Pregnancy Loose Motion Remedies: प्रेग्नेंसी में लूज मोशन की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Pregnancy Loose Motion Remedis: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को डाइट में कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं। जिस वजह से मोटापे के साथ ही अपच, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी उन्हें बहुत परेशान करती हैं। कई दफा तो उन्हें लूज मोशन की की भी प्रॉब्लम हो जाती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हार्मोंस के बदलावों का सीधा असर डाइजेशन पर पड़ता है। जिसकी वजह से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं खासतौर से लूज मोशन भी। प्रेग्‍नेंसी के समय महिलाओं को कई विटामिन्स और न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। जो कई बार ये पेट के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

लूज मोशन में प्रेग्नेंट महिलाएं अपनाएं ये उपाय

1. अगर आप प्रेग्नेंट हैं और अक्सर लूज मोशन से परेशान रहती हैं, तो आपको अपनी डाइट में सेब, केला और चावल को जरूर शामिल करना चाहिए। ये लूज मोशन से निपटने का रामबाण इलाज है। सेब में पेक्टिन तत्‍व पाया जाता है, जो आपके मल को पतला नहीं होने देता।

2. प्रेग्नेंसी के समय लूज मोशन होने पर नींबू और अदरक का सेवन फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए एक नींबू में नमक मिलाकर पिएं। ये लूज मोशन के साथ ही दस्‍त और मतली से राहत दिलाने का भी कारगर उपाय है।

3. प्रेग्नेंसी में लूज मोशन की समस्या में अदरक का सेवन भी कारगर है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं।

4. लूज मोशन में पुदीने की चाय या इसका रस पानी  भी फायदेमंद है। बस आपको आधा कप पानी में पुदीने का रस मिलाकर पीना है।

लूज मोशन से बचने के टिप्स

- प्रेग्नेंसी के समय भी भरपूर मात्रा में पानी पीना है। इससे आपकी बॉडी को हाइड्रेट रहेगी ही साथ ही होने वाले बच्चे दोनों के लिए अच्छा है।

- लूज मोशन के समय बहुत ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचें।

- मसालेदार और तला भुना खाना से लूज मोशन में अवॉयड करें। 

- प्रेग्नेंसी में लूज मोशन ठीक करने के लिए खुद से किसी भी तरह की दवाई न लें। एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

Pic credit- freepik