Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिनभर फोन चलाने से हो सकता है सेहत को नुकसान, जानें Screen Time कम करने से मिलने वाले फायदे

स्क्रीन टाइम ज्यादा होना हमारी मानसिक और शारीरिक स्वास्थय दोनों के लिए ही काफी नुकसानदेह होता है। इसकी वजह से आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं और सेडेंटरी लाइफस्टाइल को बढ़ावा मिलता है। इन नुकसानों से बचाव करने के लिए जरूरी है कि आप स्क्रीन टाइम कर करें। जानें स्क्रीन टाइम कम करने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

By Jagran News Edited By: Swati Sharma Updated: Sun, 17 Mar 2024 06:59 PM (IST)
Hero Image
स्क्रीन टाइम कम करने से कई बीमारियों से हो सकता है बचाव

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Screen Time: तकनीक के विकास के साथ-साथ हमारे जीवन में काफी बदलाव आए हैं। अब हमारा ज्यादातर काम स्मार्टफोन या लैपटॉप पर होता है। इसलिए हमारा स्क्रीन टाइम काफी बढ़ चुका है। लंबे समय तक स्क्रीन पर लगे रहने से हमारा मानसिक और शारीरिक दोनों ही स्वास्थ्य प्राभावित होता है।

ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से एक तरफ, जहां मानसिक स्वास्थ्य के साथ स्ट्रेस और एंजाइटी जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं, वहीं दूसरी तरफ शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, डायबिटीज और सबसे अधिक आंखों की रोशनी में कमी आने लगती है।

यहां तक कि सामाजिक संबंधों में कमी, क्रिएटिविटी में कमी और सेल्फ कॉन्फिडेंस में भी कमी आने जैसी समस्याएं भी ज्यादा स्क्रीन टाइम का नतीजा हो सकते हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए स्क्रीन टाइम कम करना ही सबसे बेहतर विकल्प है। आइए जानते हैं इससे जुड़े फायदों के बारे में।

स्क्रीन टाइम को कम करने के फायदे-

स्लीप साइकिल सुधरती है

स्क्रीन टाइम कम करने से आपके नींद की गुणवत्ता बढ़ती है, जिससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इतना ही नहीं नेचुरल लाइट में रहने से आंखों को आराम मिलता है। अधिक समय तक स्क्रीन पर न देखने की वजह से आखों की समस्याएं नहीं होती और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी कम होती हैं।

यह भी पढ़ें: ज्यादा Screen Time कर सकता है आपके बच्चे के दिमाग को प्रभावित, इन तरीकों से करें इसे कम

स्ट्रेस कम करने में मदद करता है

अधिक स्क्रीन टाइम स्ट्रेस को बढ़ा सकता है, जबकि कम स्क्रीन टाइम आपको अधिक संवेदनशील और शांत रहने में मदद करता है। इसके अलावा, सार्केडियन रिदम बिगड़ने की वजह से भी तनाव बढ़ने की समस्या हो सकती है।

सामाजिक संबंधों में सुधार होता है

स्क्रीन टाइम कम करने से आप अपने फोन में कम और असल की दुनिया में ज्यादा समय दे पाते हैं। इससे आपके सामाजिक संबंधों में सुधार होता है क्योंकि आप अपने आस-पास के लोगों को नोटिस करते हैं और उनसे बात-चीत भी करते हैं।

screen time

अन्य गतिविधियों में शामिल होने का मौका

कम स्क्रीन टाइम करने से आपके पास समय की बचत होती है और फिर आपको अन्य मनोरंजन के साधनों को खोजने का समय मिलता है, जैसे कि पुस्तकें पढ़ना, घूमना, खेलना, जिम जाना या फिर कोई अन्य मनपंसद गतिविधियों में शामिल होना।

सेल्फ मोटिवेशन में मदद मिलती है

स्क्रीन टाइम कम करने से, आपको अपने लक्ष्यों के प्रति और अपने जीवन के उद्देश्य के प्रति अधिक समय मिलता है, जो आपको सेल्फ मोटिवेट करता है और संतुलन बनाएं रखने में मदद करता है। साथ ही, सोशल मीडिया पर औरों के पोस्ट देखकर आप खुद को कम करके आंकना भी कम करते हैं।

स्वस्थ जीवनशैली

स्क्रीन टाइम कम करने से आप एक स्वस्थ जीवनशैली फॉलो करते हैं, जिससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। आप एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट, समय पर सोने जैसे एक्टिविटीज कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें: ज्यादा फोन चलाने की आदत बना सकती है आपके बच्चे को मायोपिया का शिकार, जानें कैसे करें इससे बचाव

Picture Courtesy: Freepik