Move to Jagran APP

तो इसलिए लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं जापानी! आप भी आज से अपना लें उनकी ये आदतें

जापानी लोग लंबा और स्वस्थ जीवन (Japanese Lifestyle) जीने के लिए जाने जाते हैं। आपने कितनी ही जगह पढ़ा या सुना होगा कि उनकी लाइफ एक्पेक्टेंसी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इनकी जीवनशैली से कुछ जरूरी बातें (Longevity Tips) सीखकर हम भी लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। आइए जानें जापानी लोगों के स्वस्थ रहने के पीछे क्या राज है।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Sun, 20 Oct 2024 10:55 AM (IST)
Hero Image
जापानी लोगों के रहन-सहन से सीख लें कुछ बातें (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Japanese Life Tips: जापान दुनिया के उन देशों में शुमार है जहां लोगों की औसत आयु सबसे अधिक है। उनकी लंबी और स्वस्थ जीवनशैली का राज छिपा है उनके अनूठे रहन-सहन में। जापानी जीवनशैली (Japanese Healthy Lifestyle) में कई ऐसी छोटी-छोटी बातें छिपी हैं, जिन्हें अपनाकर हम भी लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि जापानी लोग किस तरह से लंबा और स्वस्थ जीवन (Longevity Tips) जीते हैं और हम उनकी जीवनशैली से क्या सीख सकते हैं।

डाइट- संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर

हेल्दी रहने का सबसे पहला राज उनकी डाइट में ही छिपा है। वो अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जिनसे उन्हें कई फायदे मिलते हैं।

  • सी फूड्स- जापानी डाइट में सी फूड्स का भरपूर मात्रा में इस्तेमाल होता है। मछली, समुद्री शैवाल और अन्य समुद्री उत्पाद ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। साथ ही, समुद्र के घिरे होने की वजह से सी फूड्स उनका स्टेपल फूड है।
  • सब्जियां और फल- जापानी लोग अपनी डाइट में ढेर सारी सब्जियां और फल शामिल करते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं। इन्हें ये उबालकर खाते हैं, जिससे इनके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।
  • सोया प्रोडक्ट्स- टोफू, एडामे और सोया दूध जैसे सोया प्रोडक्ट्स प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
  • चावल- चावल जापानी आहार का मुख्य हिस्सा है। यह कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
  • कम मात्रा में मीठा और नमकीन भोजन- जापानी लोग मीठे और नमकीन भोजन का कम से कम सेवन करते हैं। इससे मोटापा और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें: क्या होगा अगर 30 दिनों तक चाय या कॉफी में नहीं मिलाएंगे चीनी? पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप

जीवनशैली- एक्टिव और बैलेंस्ड

जापानी लोगों के लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने के पीछे उनकी एक्टिव और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल भी शामिल है। अपने रोजमर्रा के जीवन में वो कुछ ऐसी चीजों को फॉलो करते हैं, जिससे उन्हें एक्टिव रहने में मदद मिलती है।

  • नियमित एक्सरसाइज- जापानी लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। वे चलना, दौड़ना, तैराकी और अन्य फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होते हैं।
  • प्रकृति के साथ जुड़ाव- जापानी लोग नेचर के साथ जुड़े रहना पसंद करते हैं। वे पार्क में टहलना, बगीचे में काम करना और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना पसंद करते हैं।
  • स्ट्रेस मैनेजमेंट- जापानी लोग तनाव को कम करने के लिए अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे कि योग, ध्यान और गहरी सांस लेना।
  • सोशल कनेक्शन- जापानी कम्युनिटी में मजबूत सोशल कनेक्शन होते हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
  • काम और जीवन का बैलेंस- जापानी लोग काम और जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर देते हैं। वे काम के साथ-साथ अपने शौक और हितों को भी समय देते हैं।

ये बातें भी करती हैं मदद

  • स्वास्थ्य जागरूकता- जापानी लोग स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक होते हैं। वे नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाते हैं और डॉक्टर की सलाह का पालन करते हैं।
  • पर्यावरण- जापान में स्वच्छ पर्यावरण है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
  • सकारात्मक सोच- जापानी लोग सकारात्मक सोच रखते हैं जो उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें: जिम जाने के बाद भी नहीं कम हो रहा वजन, तो हो सकता है आप भी कर रहे हों यह एक गलती

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।