Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stress Management: तनाव की वजह से हो सकते हैं खतरनाक बीमारियों का शिकार, इन तरीकों से करें स्ट्रेस मैनेज

स्ट्रेस हमारी सेहत का दुश्मन होता है। इसलिए स्ट्रेस की वजह से हम कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए स्ट्रेस मैनेज करना बहुत जरूरी है। स्ट्रेस के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिन्हें पहचान कर उनसे बचाव करना बहुत आवश्यक है। इसकी वजह से हार्ट अटैक स्ट्रोक डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए स्ट्रेस कम करना जरूरी है। जानें कैसे कर सकते हैं स्ट्रेस कम।

By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaUpdated: Sat, 09 Dec 2023 08:22 AM (IST)
Hero Image
स्ट्रेस बन सकता है कई बीमारियों की वजह

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Stress Management: हमारी लाइफस्टाइल की वजह से, हमारी मेंटल काफी प्रभावित होती है। रोज के काम-धंधों के कारण हमारा तनाव बढ़ता है, जिससे हमारी सेहत को भी काफी नुकसान होता है। हालांकि, स्ट्रेस एक आम समस्या है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति प्रभावित है। इसलिए इससे बचाव करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं स्ट्रेस की वजह से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और तनाव को किन तरीकों से कम किया जा सकता है।

स्ट्रेस की वजह से होने वाली बीमारियां

दिल की बीमारियां

स्ट्रेस की वजह से दिल से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। स्ट्रेस की वजह से हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है, जो कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। स्ट्रेस की वजह से नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। इस वजह से भी दिल की कई बीमारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

डयबिटीज

स्ट्रेस की अधिक मात्रा होने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बनने लगता है। इस कारण से, इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है। इंसुलिन के ठीक से काम न कर पाने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ब्लड शुगर कम न किया जाए, तो डायबिटीज हो सकता है।

स्ट्रोक

स्ट्रेस बढ़ने की वजह से हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है, जिस वजह से ब्लड क्लॉटिंग या नस फटने का खतरा बढ़ सकता है। इन दोनो वजहों से, स्ट्रोक का जोखिम रहता है, जो दिमाग में ब्लीडिंग या खून न पहुंचने की वजह से हो सकता है।

इरेगुलर पीरियड्स

पीरियड्स पर शरीर के हार्मोन्स लेवल से प्रभावित होते हैं। स्ट्रेस की वजह से इरेगुरल पीरियड्स होने का खतरा रहता है, जो शरीर में हार्मोन्स में असंतुलन या बदलाव की वजह से हो सकता है।

Stress Management

कैसे करें इससे बचाव?

फिजिकल एक्टिविटी करें

फिजिकल एक्टिविटी करने से स्ट्रेस कम हो सकता है। इससे शरीर में हैप्पी हार्मोन, एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो हमारा मूड बेहतर करने में मदद करता है। इसलिए कोशिश करें कि रोज थोड़ी देर वॉकिंग, रनिंग या किसी भी तरीके से फिजिकल एक्टिविटी करें।

हेल्दी डाइट खाएं

अपनी डाइट में सब्जियां, फल, दही, दूध, साबुत अनाज आदि को शामिल करें। इससे आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी और स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिल सकती है।

मेडिटेशन करें

रोज थोड़ी देर मेडिटेट करने से स्ट्रेस कम करने में लाभदायक साबित हो सकता है। इसकी मदद से स्ट्रेस क्यों हो रहा है और क्या इसका कारण है, इसका पता लगाने में भी मदद मिल सकती है। इसलिए रोज अपनी इच्छा अनुसार दिन में किसी भी समय थोड़ी देर मेडिटेशन करें।

स्क्रीन टाइम कम करें

अधिक स्क्रीन टाइम होने की वजह से भी आप स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं। ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी इसके पीछे की एक वजह हो सकती है। इसलिए अपना स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश करें।

नींद पूरी करें

नींद पूरी न होने की वजह से भी शरीर के स्ट्रेस हार्मोन बढ़ सकते हैं। इसलिए रोज 7-8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। बेहतर नींद के लिए आपना, सोने और उठने का एक फिक्स टाइम चुन सकते हैं और अपने बेड रूम से सभी डिस्ट्रैक्शन्स को बाहर रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik