Move to Jagran APP

बदलते मौसम में वायरल इंफेक्शन का रहता है खतरा, हैंड वॉश को जीवनशैली में शामिल करें और बीमारियों से रहें दूर

भारत में मौसम बदलने के साथ कई तरह के वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन जन्म लेने लगते हैं। सर्दी-जुकाम बुखार खांसी गले में इंफेक्शन टाइफाइड दस्त आदि का खतरा बढ़ जाता है। ये इंफेक्शन सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करते हैं और उन्हें बीमार करते हैं। इंफेक्शन तब और ज्यादा घातक हो जाते हैं जब हम स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं करते यानी नियमित रूप से हैंड वॉश नहीं करते।

By Jagran NewsEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Wed, 02 Aug 2023 11:12 PM (IST)
Hero Image
बदलते मौसम में वायरल इंफेक्शन का रहता है खतरा, हैंडवॉश को जीवनशैली में शामिल करें और बीमारियों से रहें दूर

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। पर्सनल हाईजीन और फैलने वाले इंफेक्शन से खुद को बचाने के लिए व सभी के स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि लोग हैंड वॉश के महत्व को समझे। मौसम जैसे ही बदलता है वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। तरह-तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। अगर हम हैंड वॉश की आदत अपने जीवनशैली में शामिल करते हैं, तो कई छोटी-बड़ी बीमारियों से खुद को दूर रख पाएंगे। हैंड वॉश जरूरी है, इसलिए Savlon Swasth India Mission इस संबंध में अपने कई प्रयासों से लोगों को लगातार जागरूक करता आ रहा है, खासकर बच्चों को, क्योंकि बच्चे स्वस्थ होंगे तो देश मजबूत होगा।

भारत में मौसम बदलने के साथ कई तरह के वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन जन्म लेने लगते हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, गले में इंफेक्शन, टाइफाइड, दस्त आदि का खतरा बढ़ जाता है। ये इंफेक्शन सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करते हैं और उन्हें बीमार करते हैं। इंफेक्शन तब और ज्यादा घातक हो जाते हैं जब हम स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं करते यानी नियमित रूप से हैंड वॉश नहीं करते। खाने से पहले या टॉयलेट जाने के बाद हैंड वॉश न करने से वायरस और बैक्टीरिया के लिए शरीर में प्रवेश करना आसान हो जाता है।

बच्चे बीमार न हो, उन्हें दस्त न हो, इसलिए जरूरी है कि स्कूल से ही नियमित हैंड वॉश के महत्व के बारे में बताएं। यह बच्चों को बीमारियों से दूर रखने का बहुत ही आसान तरीका है। यही नहीं, अगर बच्चे हैंड वॉश की आदत को अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं, तो बीमार न होने की वजह से वो रोजाना स्कूल जाएंगे, इससे उनका पूरा ध्यान स्टडी और लर्निंग पर रहेगा और वो तेजी से अपना विकास कर पाएंगे।

2016 में अपनी स्थापना के बाद से Savlon Swasth India Mission 76 लाख स्कूली बच्चों के बीच हाईजीन प्रैक्टिस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे देश के स्कूलों का दौरा किया, ताकि बच्चों को भविष्य का बदलाव चैंपियन बनाया जा सके। हाल ही में लखनऊ में Savlon Swasth India Mission ने 7वें संस्करण का अनावरण किया, जिसका मकसद स्कूल प्रोग्राम के तहत बच्चों में हाईजीन संबंधी आदतों को लेकर समझ पैदा करना था।

इसके अलावा, इन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर #HandAmbassador कैंपेन की शुरुआत की। यह कैंपेन अपने आप में अनोखा है, इसमें सचिन विश्व के पहले #HandAmbassador बने हैं। जिस तरह उन्होंने क्रिकेट में अपने कलाई का उपयोग करके कई रिकॉर्ड बनाकर पीढ़ियों को प्रेरित किया ठीक उसी तरह वह अपने अमूल्य हाथों से पहली बार करोड़ों लोगों को हैंड वॉश के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस तरह इस कैंपेन के माध्यम से Savlon Swasth India Mission लोगों को स्वच्छता के नियमों का पालन करने और हैंड वॉश के लिए प्रेरित कर रहा है।

यह दिलचस्प वीडियो आप भी देखें -

Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।