Move to Jagran APP

Yoga for Bloating: क्या आपको भी होती है पेट फूलने की दिक्कत? तो ये 3 योगासन दूर कर देंगे यह समस्या

Yoga for Bloating अगर खाना खाने के बाद आपका पेट फूला हुआ रहता है तो यह पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। जिसे ब्लोटिंग कहा जाता है। यह तब होता है जब आपका जठरांत्र हवा या गैस से भर जाता है। इसके चलते पेट भरा हुआ और तंग महसूस होता है तो इससे राहत दिलाने में कुछ खास योग कर सकते हैं आपकी मदद।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghPublished: Tue, 22 Aug 2023 08:04 AM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2023 08:04 AM (IST)
Yoga for Bloating: पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाएंगे ये योगासन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga for Bloating: खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत, अनहेल्दी खानपान, भोजन करने के बाद किसी तरह का कोई मूवमेंट न करना...इस सारी चीज़ों से हो सके आपको अभी किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, लेकिन आगे चलकर ये कई परेशानियों की वजह बन सकता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं से एक है ब्लोटिंग, जिसमें खाने के बाद आपको पेट फूला हुआ महसूस होता है। ब्लोटिंग के कारण व्यक्ति असहज महसूस करता है। कुछ खाने का दिल नहीं करता और कई बार दर्द का एहसास भी होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, तो योग इसमें कर सकता है आपकी मदद। कौन से योग इस समस्या में हैं कारगर, जान लें यहां।

1. धनुरासन

- इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।

- घुटनों को मोड़कर हाथों से पकड़ लें। 

- लंबी गहरी सांस भरते हुए हाथों से पैरों को ऊपर की ओर खींचें। 

- इस आसन को करते वक्त शरीर का आकार धनुष के समान नजर आएगा।

- जब तक इस स्थिति में रूक सकते हैं रूकें फिर सांस छोड़ते हुए नीचे आ जाएं।

- कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद नॉर्मल हो जाएं।

- इस आसान को 3 से 5 बार दोहराएं।

2. भुजंगासन

- इस आसन को करने के लिए भी जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।

- कोहनियों को मोड़ते हुए हथेलियों को सीने के पास रख लें। 

- अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए हथेलियों पर प्रेशर देते हुए छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

- पेट भी हल्का ऊपर उठेगा, लेकिन नाभि से नीचे का हिस्सा मैट से लगाकर रखना है। अपनी क्षमतानुसार इस स्थिति में बने रहें। 

- सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और सिर को धीरे-धीरे नीचे लाएं।

- इस आसन को 3-5 बार कर सकते हैं।

3. पवनमुक्तासन

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।

- अब अपने दोनों पैरों को एक साथ उठाएं और पैरों के घुटनों को मोड़ें।

- अब सांस भरते हुए दोनों हाथों से घुटनों को कवर करते हुए हल्का प्रेस करें, जिससे पेट पर दबाव पड़े। इसमें गैस रिलीज हो सकती है। 

- कोशिश करें आपकी नाक घुटनों को छुए।

- इस स्थिति में करीब 30-60 सेकंड तक रहें।

- फिर धीरे-धीरे पहली पोजीशन में आ जाएं।

Pic credit- freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.