Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Loose Motion Remedies: बार-बार हो रहा है पेट खराब, तो ये 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे लूज मोशन से निजात

Loose Motion Remedies गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इसमें से एक लूज मोशन यानी दस्त की समस्या भी है जिसके लिए यहां कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Tue, 13 Jun 2023 12:15 PM (IST)
Hero Image
दस्त होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Loose Motion Remedies: इस वक्त उत्तर भारत में गर्मियां जोरों पर हैं और अपने प्रचंड रूप से सबका हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में लोग खुद को ठंडा रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शरीर की खुद के तापमान को एडजस्ट करने की सारी कोशिशें नाकामयाब होती नजर आ रही हैं।

कोई डिहाइड्रेशन से जूझ रहा है, तो कोई दस्त से परेशान है। ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि गर्मी के मौसम में पेट खराब होना एक आम परेशानी है, जिसकी वजह से शरीर का पूरा फंक्शन बिगड़ जाता है। वैसे तो लूज मोशन को रोकने के लिए दवाई लेना सबसे आसान उपाय है, लेकिन उससे पहले कुछ नेचुरल चीजों को ट्राई करना भी बुरा ऑप्शन नहीं है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ नेचुरल रेमेडीज के बारे में, जो दस्त की समस्या से राहत दिला सकती हैं।

दस्त रोकने के घरेलू उपाय क्या हैं?

1. नारियल पानी

नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट के गुण पाए जाते हैं, जो डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद कर सकते हैं और दस्त के कारण शरीर से खोए हुए फूलएड्स की भरपाई कर सकता है। हाइड्रेटेड रहने के लिए जब भी संभव हो नारियल पानी पिएं।

2. अदरक की चाय

अदरक में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को शांत करके लूज मोशन से आराम दिला सकते हैं। अदरक की चाय बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में ताजा अदरक के कुछ टुकड़े डालें। 5 से 10 मिनट के लिए उबलने दें, चाहें तो इसमें स्वादानुसार शहद मिलाएं और पिएं।

3. केले

केले पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो शरीर में फ्लूएड्स के बैलेंस को कंट्रोल करके लूज मोशन को रोकने में मदद कर सकते हैं। इनमें पेक्टिन भी होता है। यह एक सॉल्यूबल फाइबर है, जो पाचन को आसान बनाता है और इससे लूज मोशन से राहत मिलती है। हर दिन 1 से 2 पके केले खाएं या फिर दही और शहद के साथ केले की स्मूदी भी बना सकते हैं।

4. दही

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट के लिए एक फायदेमंद बैक्टीरिया होते हैं और लूज मोशन को रोकने में मदद कर सकते हैं। प्रति दिन 1 से 2 कप सादा दही लें।

5. जीरा

जीरे में प्राकृतिक एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो लूज मोशन को अलविदा कहने में मदद कर सकते हैं। सूखे पैन में एक चम्मच जीरा भून लें और इसे पीसकर पाउडर बना लें। इस चूर्ण को एक कप पानी में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पिएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik