Move to Jagran APP

Anxiety का संकेत हो सकती हैं पाचन से जुड़ी से समस्याएं, भारी पड़ सकती है इनकी अनदेखी

इन दिनों लोगों की जीवनशैली तेजी से बदलती जा रही है। लाइफस्टाइल में होने वाले ये बदलाव न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक समस्याओं का भी कारण बनते हैं। एंग्जायटी (Anxiety) ऐसी ही एक समस्या है जो लोगों को लगातार अपन शिकार बना रही है। यह एक मेंटल हेल्थ इशू है जिसके कई लक्षण दिखाई देते हैं। पाचन से जुड़ी ये समस्याएं भी एंग्जायटी का संकेत होती हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Thu, 23 Nov 2023 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2023 11:59 AM (IST)
एंग्जायटी हो सकती है इन पाचन समस्याओं की वजह

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Anxiety: वर्तमान में लोगों के जीवन जीने का तरीका काफी बदल चुका है। हर समय आगे बढ़ने को होड़ की वजह से लोग अक्सर काम में उलझे रहते हैं। मौजूदा समय में काम करने का तरीका भी काफी बदल चुका है, जिसकी वजह से लोगों पर लगातार वर्क प्रेशर बना रहता है। इसके अलावा अन्य कई समस्याएं भी लोगों को परेशान करती रहती हैं, जिसकी वजह से लोग कई तरह की मानसिक समस्याओं का शिकार होते जाते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य दुनियाभर में चिंता का विषय बना हुआ है। बीते कुछ समय से मेंटल हेल्थ से जुड़े मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन दिनों तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याएं काफी आम हो चुकी हैं। यह समस्याओं गंभीर रूप ले सकती हैं, अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए। एंग्जायटी ऐसी ही एक समस्या है, जिसके कुछ संकेत आपके पाचन से जुड़े होते हैं। अगर आपको भी खुद में पाचन से जुड़ी ये समस्याएं नजर आ रही हैं, तो हो सकता है कि आप एंग्जायटी का शिकार हो-

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी पीरियड्स में होता है पैरों में दर्द, जानिए इसके कारण और राहत पाने के उपाय

अपच और मतली

अगर आपको अक्सर अपच और मतली की समस्या होती रहती है, तो यह एंग्जायटी का लक्षण हो सकता है। अक्सर परेशान या चिंता में होने की वजह से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जो शरीर में अपच और मतली के रूप में दिखाई दे सकता है।

दस्त

एंग्जायटी और तनाव की वजह से कई लोगों को दस्त की समस्या भी होने लगती है। दरअसल, तनाव हार्मोन बड़ी आंत में मोटर फंक्शन को तेज कर सकते हैं, जिससे दस्त की समस्या हो सकती है।

बार-बार पेशाब की इच्छा होना

अगर आप एंग्जायटी का शिकार हैं, तो आपको बार-बार पेशाब करने की इच्छा हो सकती है या फिर रात में आपको बार-बार यूरिन के लिए जगना पड़ सकता है। ऐसा स्ट्रेस हार्मोन के रिलीज होने की वजह से होता है।

ऐंठन

अगर आपको पेट में ऐंठन यानी क्रैप्म्स महसूस होते हैं, तो यह संकेत है कि आप एंग्जायटी का शिकार है। दरअसल, तनाव या एंग्जायटी होने पर मांसपेशियों और मस्तिष्क में प्रवाह बढ़ जाता है, जबकि आंत में कम हो जाता है। इसकी वजह से सूजन और ऐंठन के लक्षण दिखाई देते हैं।

मुंह सूखना

एंग्जायटी का शिकार व्यक्ति को अक्सर मुंह सूखने की समस्या होती रहती है। दरअसल, एंग्जायटी होने पर सिम्पेथेटिक नर्वस एक्टिव हो जाता है, जिससे लार का उत्पादन धीमा हो सकता है, तो मुंह सूखने का कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  बढ़ता वजन बन गया है परेशानी की वजह, तो वेट लॉस के लिए खाएं ये हेल्दी ब्रेकफास्ट

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.