Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Foods For Healthy Heart: दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये फूड्स, इन्हें जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा

Foods For Healthy Heart गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही है। हालांकि हेल्दी डाइट को अपनाकर आप दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं हार्ट के लिए कौन-से फूड्स फायदेमंद हैं?

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 04 May 2023 05:05 PM (IST)
Hero Image
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये फूड्स, इन्हें जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा

 नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods For Healthy Heart: हार्ट शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जीवित रहने के लिए सीने में दिल का धड़कना काफी जरूरी है। ऐसे में हमें दिल का बहुत ख्याल रखना चाहिए।

आजकल बदलती जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट के कारण हार्ट संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

आप अपनी डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर हार्ट संबंधी बीमारियों को कम कर सकते हैं। दिल की सेहत के लिए फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। ये तत्व शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं।

अखरोट का सेवन करें

अखरोट में मोनो अनसैचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और अन्य तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप हार्ट संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। अखरोट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जो दिल के लिए फायदेमंद है।

बेरीज है फायदेमंद

दिल की सेहत के लिए आप नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी खा सकते हैं। ये हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जामुन भी एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाते हैं। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मददगार है। 

डाइट में शामिल करें फैटी फिश

फैटी फिश दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आप हार्ट संबंधी बीमारियों से बचने के लिए सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन और टूना जैसी मछली का सेवन कर सकते हैं। ये ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं।

डार्क चॉकलेट खाएं

डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और हृदय से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मददगार है।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी पॉलीफेनोल्स और कैटेचिन से भरी होती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फैट्स को कम करने में सहायक है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हृदय रोग को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik