Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cholesterol: क्या पतले लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती? जानें इससे जुड़े कुछ मिथ और फैक्ट्स

Cholesterol अगर किसी मोटे व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो वजन कम करके इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन अगर पतले लोगों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो उन्हें लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों में रक्त संचार सही से नहीं हो पाता है। जिससे व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Wed, 12 Jul 2023 02:58 PM (IST)
Hero Image
Cholesterol: क्या पतले लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cholesterol: इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई सारी बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं। आजकल लोग डायबिटीज, बीपी समेत कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

कहा जाता है कि मोटे व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है  और पतले व्यक्ति को यह समस्या नहीं होती, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार,चाहे व्यक्ति मोटा हो या पतला, कोलेस्ट्रॉल की समस्या किसी को भी हो सकती है। अगर आप भी सोचते हैं कि पतले लोगों को कोलेस्ट्रॉल से संबंधित समस्या नहीं होती है, तो यह एक मिथक है। किसी व्यक्ति की उम्र, लिंग या वजन से कोलेस्ट्रॉल का कोई संबंध नहीं है। यह आमतौर पर उम्र के साथ बढ़ता है, हालांकि व्यक्ति को किसी भी उम्र में कोलेस्ट्रॉल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। 

हाई कोलेस्ट्रॉल को लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन भी कहा जाता है। इससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैस स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा भी बढ़ जाता है। तो वहीं दूसरी ओर, हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एचडीएल) अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को लिवर में वापस लौटान में मदद करता है। एक्सपर्ट के अनुसार, आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल 150 से mg/dL से अधिक नहीं होना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, पुरुष और महिलाओं दोनों में एलडीएल का स्तर 70 से कम होना चाहिए। महिलाओं में एचडीएल 50 से अधिक और पुरुषों में 40 से अधिक होना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल को समान्य रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें, इसके अलावा वजन कंट्रोल करें।

क्या पतले लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती ?

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अगर किसी मोटे व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो वजन कम करके इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन अगर पतले लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो उन्हें अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।

स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। डाइट में सलाद, फल और सब्जियां शामिल करें। इसके अलावा तैलीय भोजन खाने से परहेज करें। अगर आप मांसाहारी हैं, तो रेड मीट खाने से बचें।

सभी कोलेस्ट्रॉल आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल हानिकारक तब बनता है, जब यह अत्यधिक मात्रा में उपस्थित होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल कोशिका झिल्ली का एक अनिवार्य हिस्सा है। झिल्लियों में यह विटामिन डी, स्टेरॉयड हार्मोन और पित्त एसिड के संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल गंभीर बीमारियों की वजह बनता है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं- यह भी एक मिथक है। उच्च कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए समय-समय पर खून टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट के अनुसार, जब शरीर में अत्यधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाते हैं, हृदय और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे दिल का दौरा पड़ सकता है, जिससे व्यक्ती की अचानक मृत्यु भी हो सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार आनुवंशिक कारण भी कोलेस्ट्रॉल की वजह बन सकता है।ऐसे में इस बात का कोई महत्व नहीं होता कि आप पतले हैं या मोटे। पतले लोग जो रोजाना व्यायाम करते हैं और तैलीय खाना नहीं खाते हैं, उनमें भी जेनेटिक कारणों की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है, तो आपको हर दिन व्यायाम करना चाहिए। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में सुधार हो सकता है। इन उपायों के बावजूद, अगर आप अपने कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें और उनकी सलाह से दवा लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy:Freepik