Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weight Loss Tips: इन 5 तरीके से शहद का इस्तेमाल कर मोटापे को आसानी से कर सकते हैं कंट्रोल

Weight Loss Tips गार्सिनिया कैंबोगिया एक फल है। यह फल बढ़ते वजन को कम करने में मददगार साबित होता है। इसमें हाइड्रोक्क्लोरिक एसिड होता है जो वजन कम करने में सहायक है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि गार्सिनिया कैंबोगिया के सेवन से मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 05 Feb 2023 07:26 PM (IST)
Hero Image
Weight Loss Tips: इन 5 तरीके से शहद का इस्तेमाल कर मोटापे को आसानी से कर सकते हैं कंट्रोल

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना बेहद मुश्किल काम होता है। एक बार वजन बढ़ने के बाद खानपान और रहन सहन पर पैनी नजर रखनी पड़ती है। साथ ही रोजाना वर्कआउट जरूरी है। इन नियमों का पालन करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, जंक फूड से परहेज करें। इसके अलावा, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

शहद का सेवन कैसे करें

गार्सिनिया कैंबोगिया एक फल है। यह फल बढ़ते वजन को कम करने में मददगार साबित होता है। इसमें हाइड्रोक्क्लोरिक एसिड होता है, जो वजन कम करने में सहायक है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि गार्सिनिया कैंबोगिया के सेवन से मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है। गार्सिनिया कैंबोगिया के साथ शहद के सेवन से वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

-एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट सेवन करें। शहद पानी के सेवन से भी वजन कंट्रोल में रहता है। इससे क्रेविंग यानी बार-बार खाने की समस्या से भी निजात मिलता है।

-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चीनी की तुलना शहद में कैलोरी बहुत कम होती है। साथ ही चीनी के समतुल्य शहद मीठा होता है। अतः चीनी के बदले शहद का सेवन करें। इसके लिए आप चाय में मिठास के लिए शहद का इस्तेमाल करें।

-शहद के सेवन से शरीर में ऊर्जा का इंस्टेंट संचार होता है। इसके लिए रोजाना वर्कआउट करने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें। इससे आप वर्कआउट के दौरान एनर्जेटिक महसूस करते हैं। वहीं, आप वर्कआउट पर एक्स्ट्रा एफर्ट डालते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

-शहद के सेवन से क्रेविंग की समस्या से निजात मिलता है। इसके लिए खाना खाने से पहले शहद का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो सैक्स के समय भी शहद का यूज कर सकते हैं। इसके सेवन से फैट बर्न होता है और मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें। आप ग्रीन टी में शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इन तरीकों को फॉलो करने से वेट कंट्रोल में रहता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।