Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Vegetarian Day 2023: वेजिटेरियन फूड्स से भी बना सकते हैं अच्छी-खासी मसल्स, डाइट में शामिल करें ये चीज़ें

World Vegetarian Day 2023 हर साल अक्टूबर की पहली तारीख को वर्ल्ड वेजिटेरियन डे यानी विश्व शाकाहार दिवस मनाया जाता है। जिसे मनाने का उद्देश्य वेजिटेरियन डाइट के फायदे बताना और इसे बढ़ावा देना है। शाकाहारी भोजन के कई सारे लाभ होते हैं। इसमें सेहत से जुड़े कई सारे जरूरी न्यूट्रिशन पाए जाते हैं आइए जानते हैं मसल्स बनाने में कैसे फायदेमंद है शाकाहारी भोजन।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghUpdated: Sat, 30 Sep 2023 02:34 PM (IST)
Hero Image
World Vegetarian Day 2023: मसल्स बनाने के लिए वेजिटेरियन फूड आइटम्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Vegetarian Day 2023: अक्टूबर का महीना शुद्ध शाकाहारियों को समर्पित है। हर साल 1 अक्टूबर को वर्ल्ड वेजिटेरयन डे मनाया जाता है। जिसका मकसद शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देना है। ज्यादातर लोगों की सोच होती है कि वेजिटेरियन डाइट बस पेट भरने का काम करते हैं। इनसे बॉडी के लिए जरूरी न्यूट्रिशन मिल पाना थोड़ा मुश्किल होता है और मसल्स बनाने की बात तो और भी दूर है, लेकिन ऐसा नहीं है। वेजिटेरियन फूड्स में ऐसे कई सारे ऑप्शन हैं, जिन्हें सही मात्रा में और सही तरीके से खाया जाए, तो इससे दुबलेपन की समस्या दूर की जा सकती है क्योंकि ये तेजी से मसल्स बिल्डिंग का काम करते हैं। साथ ही इससे सेहत को और भी कई दूसरे फायदे होते हैं। 

मसल्स बनाने में फायदेमंद हैं ये वेजिटेरियन फूड्स    

दालें

दालें हमारी भारतीय खानपान का बहुत ही जरूरी हिस्सा होती हैं। इन्हें नियमित तौर पर खाने में शामिल करना कई तरह से फायदेमंद है। अरहर, मसूर, मूंग, उड़द इन सारी दालों में अच्छी-खासी मात्रा में प्रोटीन होता है। जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और साथ ही प्रोटीन मसल्स बनाने में मददगार होता है। 

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट में नॉर्मल दही की तुलना में ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है। इसमें पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने वाले प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। इसे खाने से मसल्स बनाने में भी मदद मिलती है।

काबुली चने

काबुली चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। इन चनों में विटामिन ए, ई, सी, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम और आयरन जैसे कई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। इन्हें खाने का सबसे अच्छा तरीका है रातभर भिगोए फिर सुबह उबालकर खाएं। वैसे हमस के रूप में भी इनका सेवन फायदेमंद है। 

पनीर

मसल्स बिल्डिंग के लिए वेजिटेरियन ऑप्शन में पनीर भी बहुत ही हेल्दी है। प्रोटीन रिच पनीर मसल्स बिल्डिंग का बहुत ही अच्छा और असरदार फूड है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik