Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vidya Balan Diet & Fitness: घर पर रहकर ही करना चाहते हैं वजन कम, तो विद्या बालन की फिटनेस जर्नी से सीखें

Vidya Balan Diet Fitness वजन नियंत्रण में रखने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। इस बात को एक्ट्रेस विद्या बालन से अच्छा कौन समझ सकता है। उनकी फिटनेस जर्नी लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन है।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Sun, 30 Apr 2023 08:49 AM (IST)
Hero Image
घर पर रहकर ही करना चाहते हैं वजन कम, तो विद्या बालन की फिटनेस जर्नी से सीखें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vidya Balan Diet & Fitness: एक्ट्रेस विद्या बालन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो हमेशा अपने वजन और शरीर की बनावट को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन उन्होंने हमेशा अपने शरीर को अपनाया है और वो जैसी हैं उसमें खुद को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पेश किया है। उनका मानना है कि आपको अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करना चाहिए न कि उसे लेकर शर्मिंदा होना चाहिए।

लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि वो अपने डाइट और फिटनेस पर ध्यान नहीं देतीं। एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था कि वजन नियंत्रण में रखने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता था। जब तक कि उन्हें एहसास नहीं हुआ कि वह चीजों को गलत तरीके से कर रही थीं। वो भूखी रहती थीं और यहां तक कि कभी-कभी बारह से चौदह घंटे तक बिना कुछ खाए बिता देती थीं। चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपनी गलतियों से क्या सबक लिया और अब वो फिट रहने के लिए क्या करती हैं।

वर्कआउट और इक्विपमेंट

विद्या भले ही जिम जाते हुए स्पॉट नहीं की जातीं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो कसरत नहीं करतीं। एक्ट्रेस घर पर ही वर्कआउट करती हैं और जिम नहीं जातीं। वह कैलस्थेनिक्स करती हैं। कैलस्थेनिक्स, मूल रूप से आपके अपने शरीर के वजन का उपयोग करके किया जाता है, जैसे योगा में करते हैं। इसे अपने कोर को मजबूत करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा वो थोड़ा कार्डियो भी करती हैं।

भरपूर नींद

विद्या हफ्ते में 4 से 5 बार वर्कआउट करती हैं। उनके मास्टर प्लान में कम से कम 8 घंटे की अच्छी नींद लेना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने अपने डाइट में भी परिवर्तन किए हैं। उनके वर्कआउट का मुख्य उद्देश्य अतिरिक्त चर्बी को कम करते हुए अपने सुडौल शरीर को बनाए रखना है।

डाइट

विद्या अपने खाने में रोटी-सब्ज़ी-दाल, यहा तक कि चावल भी लेती हैं। हालांकि, वो रोटी और चावल को एक साथ नहीं मिलाती। फलों के साथ भी वो ऐसा ही करती हैं और सेब और संतरे को साथ में लेने से मना कर देती है। एक्ट्रेस अपने डाइट में मैदा से परहेज करते हुए मल्टी ग्रेन ब्रेड खाना पसंद करती हैं।

पानी पीना

दूसरे सेलेब्स की ही तरह विद्या बालन भी ढेर सारा पानी पीती हैं। इसके अलावा वो फाइबर युक्त आहार लेती हैं। अंडे को शामिल करने से उन्हें काफी मदद मिली है। हालांकि, वो एक पूर्ण शाकाहारी हैं। विद्या बालन जूस भी काफी पसंद करती हैं, खासतौर पर व्हीटग्रास और आंवला का काढ़ा।

मीठे से परहेज

एक्ट्रेस ने इतनी मेहनत करके प्राप्त किए गए अपने वजन को बनाए रखने के लिए मीठे से पूरी तरह से परहेज करती हैं। उनका कहना है कि वो किसी भी तरह की स्वीट डिश नहीं लेतीं।