Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vegetarian Diet For Weight Loss: एक्सरसाइज के साथ वेजिटेरियन डाइट को करें फॉलो, कम होगा वजन

Vegetarian Diet For Weight Lossइन दिनों बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण मोटापा आम समस्या बनती जा रही है। जिससे लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अगर आप शाकाहारी हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो यह डाइट प्लान आपके काम आ सकती है। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज करने के साथ खानपान पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है।

By Jagran NewsEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Tue, 25 Jul 2023 07:34 AM (IST)
Hero Image
Vegetarian Diet For Weight Loss: वजन कम करने के लिए परफेक्ट है यह डाइट प्लान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vegetarian Diet For Weight Loss: हर कोई स्लिम-ट्रिम दिखना चाहता है। मोटापा किसी के लिए भी परेशानी का सबब होता है। बढ़ते वजन के कारण कई बीमारियां होती हैं। आजकल की भगदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों के पास समय की बहुत कमी है। कुछ लोग समय निकाल कर एक्सरसाइज तो कर लेते हैं पर अपनी डाइट का खयाल नहीं रख पाते। वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं है। इसके लिए आपको सही डाइट लेना भी जरूरी है। लंबे समय तक संतुलित आहार का सेवन करने से वजन कम किया जा सकता है। वजन घटाने में ज्यादा हिस्सा हेल्दी डाइट का ही होता है। आज हम आपको एक हेल्दी वेज डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप आसानी से वजन घटा सकते हैं।

संतुलित आहार लें

अगर आप वेज वेट लॉस डाइट फॉलो करते हैं, तो आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। जैसे फ्रूट्स, वेजिटेबल, दालें, सीड्स और नट्स। इसके साथ ही कम से कम प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करना चाहिए। एक संतुलित आहार फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेट्स से भरपूर होता है। इन सभी को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी और बीमारियां भी आसपास नहीं भटकेगी।

प्लांट प्रोटीन

प्रोटीन हेल्दी डाइट का जरूरी हिस्सा होता है। एक वेज डाइट में प्रोटीन व्यक्ति को सिर्फ पेड़-पौधों से ही प्राप्त हो सकता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो अपनी डाइट में दालें, चने, राजमा जरूर शामिल करें। इसके साथ ही टोफू, टेम्पेह को भी शामिल कर सकते हैं, तो वहीं सीड्स और नट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ये आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करेंगे।

न्यूट्रीएन्ट्स युक्त फूड्स

एक संतुलित आहार में सारे न्यूट्रिएन्ट्स जैसे विटामिन-बी12, ओमेगा-3, आयरन, जिंक का होना जरूरी है। जो मांसाहारी भोजन जैसे मीट, अंडे और मछली में पाया जाता है। लेकिन आप हरी पत्तेदार सब्जियों से भी इन न्यूट्रीएन्ट्स की कमी को दूर कर सकते हैं। वीगन टोफू, यीस्ट आदि से इन विटामिन्स की पूर्ति कर सकते हैं।

विटामिन-D

विटामिन-D हमारी हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप रोजाना 10 मिनट भी सूरज की रोशनी में नहीं रहते हैं, तो प्लांट बेस्ड मिल्क या साबुत अनाज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik