Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weight Loss Tips: तेजी से घटाना चाहते हैं वजन, तो डाइट में शामिल करें ये 4 तरह की खिचड़ी

Weight Loss Tips वजन बढ़ाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल है कम करना। बढ़ते वजन के कारण आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। वजन कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज के साथ डाइट पर भी ध्यान देना काफी जरूरी है। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहे जिससे मोटापा कम होने में मदद मिल सकती है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 20 Jul 2023 03:00 PM (IST)
Hero Image
Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं वजन, तो खाएं ये 4 तरह के खिचड़ी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips:बढ़ते वजन के कारण आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। कई लोग वजन घटाने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक, सलाद, फ्रूट्स आदि खाते हैं, इसके अलावा एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, वेट लॉस डाइट में खिचड़ी भी शामिल कर सकते हैं, जो वजन कम करने में मदद करती है।

यह स्वाद के साथ-साथ वजन कम करने का भी शानदार विकल्प है। हालांकि कई लोग खिचड़ी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन आप इसमें मनपसंद सब्जियां मिलाकर स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसके अलावा, खिचड़ी में सोया और मूंग दाल जैसी प्रोटीन युक्त सामग्रीयों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे यह और भी पौष्टिक होगी। आप लंच या डिनर में खिचड़ी शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानें, वेट लॉस जर्नी में कौन-सी खिचड़ी फायदेमंद साबित हो सकती है।

ओट्स की खिचड़ी

ओट्स की खिचड़ी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर पर्याप्त होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में ओट्स से बनी खिचड़ी जरूर शामिल करें। आप इसमें गाजर, हरी मटर, टमाटर और कई अन्य हरी सब्जियां डाल सकते हैं। इससे खिचड़ी की पौष्टिकता और बढ़ेगी।

कुट्टू की खिचड़ी

कुट्टु की खिचड़ी पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं। आप वेट लॉस डाइट में कुट्टू की खिचड़ी शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-बी, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

मसूर दाल की खिचड़ी

मसूर दाल प्रोटीन से भरा होता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। आप इसका उपयोग कर स्वादिष्ट खिचड़ी बना सकते हैं। जो वजन घटाने के भी काम आ सकती है। इस खिचड़ी में सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस का उपयोग कर सकते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए घी से तड़का लगाएं। मसूर दाल में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

सोया खिचड़ी

सोया आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आपको कुछ हल्का और हेल्दी खाने का मन हो, तो सोया की खिचड़ी जरूर खाएं। वेट लॉस के साथ  यह खिचड़ी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik