Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक में लाभकारी है Quinoa, रोजाना खाने से मिलते हैं ये बेमिसाल फायदे

आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में शरीर को कई बीमारियों का खतरा रहता है। बढ़ते वजन को काबू में करने और फिट रहने के लिए अक्सर लोग ग्लूटेन फ्री फूड्स तलाशते हैं। ऐसे में आज हम आपको क्विनोआ के कुछ बेमिसाल फायदे (Health Benefits of Quinoa) बताएंगे जो इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में सक्षम बनाते हैं। आइए जानें कि इन्हें डेली डाइट में शामिल करना क्यों जरूरी है।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Fri, 07 Jun 2024 02:09 PM (IST)
Hero Image
क्विनोआ खाने से सेहत को मिलते हैं ये लाजवाब फायदे (Image Source: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्विनोआ कई पौष्टिक गुणों से भरपूर एक सुपर ग्रेन है, जिसे वेट लॉस के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। यह कैलोरी में लो होता है और फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट और कई जरूरी विटामिन्स व मिनरल्स से भरपूर होता है। डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानियों में भी यह किसी सुपरफूड से कम नहीं होता है। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं रोजाना नाश्ते में इसे खाने के कुछ ऐसे गजब फायदे, जिन्हें जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

खून की कमी दूर करता है

आयरन से भरपूर क्विनोआ का सेवन शरीर में खून की कमी होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। एक कप क्विनोआ को डेली डाइट में शामिल करने से आप एक दिन की आयरन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। ऐसे में, जो लोग एनीमिया से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह बेस्ट नाश्ता है।

वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने के लिहाज से क्विनोआ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जिसके चलते पेट काफी देर तक भरा रहता है और वजन कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- रोजाना पपीते के पत्तों का जूस पीने से होगा कई खतरनाक बीमारियों से बचाव, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

हार्ट को रखे हेल्दी

क्विनोआ का सेवन हेल्दी हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एथेरोसिलेरोसिस की बीमारी में भी काफी लाभदायक माना जाता है, जो कि हार्ट से जुड़ी बीमारी है, जो ब्‍लड वेसल्‍स में जमा प्लाक के कारण होती है। बता दें, कोलेस्ट्रॉल और फैट को काबू में रखने के लिहाज से भी क्विनोआ काफी बेहतर होता है। साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल फ्री प्रोटीन का बढ़िया सोर्स भी है।

डायबिटीज में लाभकारी

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिहाज से भी क्विनोआ काफी बढ़िया होता है। ऐसे में, डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद एमिनो एसिड न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं बल्कि मोटापे की समस्या से भी बचाते हैं, जो इस बीमारी में एक बड़ी समस्या साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी पसंद है नमक मिलाकर तरबूज खाना, तो जानें इसके हैरान करने वाले फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।