Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Millets Benefits: क्या है मोटा अनाज जिसके मुरीद हुए पीएम मोदी, जानें सर्दियों में इसे खाने के अनगिनत फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मोटा अनाज की तारीफ करते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। मिलेट्स यानी मोटा अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है जिसकी वजह से इस सुपरफूड भी कहा जाता है।

By Harshita SaxenaEdited By: Updated: Wed, 21 Dec 2022 02:58 PM (IST)
Hero Image
सेहत के लिए फायदेमंद है मोटा अनाज

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Millets Benefits: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सभी का ध्यान मोटा अनाज की तरफ आकर्षित किया। दरअसल, पीएम ने बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में सभी सांसदों को मोटा अनाज खाने की सलाह दी। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जी20 की बैठकों में भी मोटा अनाज के व्‍यंजन ही परोसे जाएंगे। यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री ने मोटा अनाज की तारीफ की हो। इससे पहले भी उन्होंने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए मोटा अनाजों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लोगों से अपील की थी। पीएम द्वारा मोटा अनाज का जिक्र करने के बाद से ही अब एक बार फिर यह चर्चा में है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है मोटा अनाज और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए किस तरह से फायदेमंद है।

क्या है मोटा अनाज

मोटा अनाज को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। बीटा-कैरोटीन, नाइयासिन, विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जस्ता आदि से भरपूर इन अनाजों को सुपरफूड भी कहा जाता है। ज्वार, बाजरा, रागी (मडुआ), मक्का, जौ, कोदो, सामा, बाजरा, सांवा, लघु धान्य या कुटकी, कांगनी और चीना जैसे अनाज मिलेट्स यानी मोटा अनाज होते हैं। इनके सेवन से हमारी सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं।

मोटा अनाज के फायदे-

दिल के मरीजों के लिए लाभकारी

मोटा अनाज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में नियमित तौर पर मोटा अनाज खाने से हाई बीपी और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी कम हो जाता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल भी कम होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

मोटा अनाज जैसे बाजरा, रागी आदि हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हमारी हड्डियों के विकास और उन्हें मजबूत बनाने में काफी अहम भूमिका निभाता है।

सर्दियों में रखेगा गर्म

मोटा अनाज तासीर में गर्म होते हैं। ऐसे में सर्दियों में इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है, जिससे हम ठंड से बचे रहते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद कई पोषक तत्‍व भी शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

पाचन तंत्र के लिए असरदार

मिलेट्स यानी मोटा अनाज खाने से हमारे पाचन तंत्र को भी काफी फायदा मिलता है। दरअसल, इसके सेवन से पेट को दुरुस्‍त रखता है, जिससे कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं दूर रहती हैं।

डायबिटीज के गुणकारी

इन दिनों डायबिटीज की समस्या काफी आम हो चुकी है। कई लोग इस गंभीर समस्या से परेशान है। ऐसे में मोटा अनाज का सेवन कई तरह के मधुमेह में गुणकारी है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों के लिए गेहूं का सेवन हानिकारक माना जाता है। ऐसे में बाजरा, रागी, ज्वार आदि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik