Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

White Tongue Causes: जीभ का सफेद होना इन समस्याओं का हो सकता है इशारा, बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज

White Tongueसेहतमंद रहने के लिए ओरल हाइजीन बेहद जरूरी है। स्वस्थ बने रहने के लिए दांतों और जीभ का होना भी काफी जरूरी है। लेकिन कई बार साफ-सफाई के बाद भी कई लोगों की जीभ सफेद होने लगती है। तो चलिए जानते हैं इसके मुख्ये कारणों के बारे में-

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Mon, 27 Feb 2023 01:45 PM (IST)
Hero Image
इन 4 समस्याओं का संकेत है सफेद जीभ

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। White Tongue Causes: सेहतमंद रहने के लिए न सिर्फ स्वस्थ आहार बेहद जरूरी है, बल्कि शरीर की साफ-सफाई भी काफी अहम होती है। इसके अलावा ओरल हाइजीन भी हमारी सेहत में अहम योगदान निभाती है। मुंह की साफ-सफाई हमें स्वस्थ रखने में काफी मदद करती है। अक्सर कई लोग ओरल हाइजीन का मतलब सिर्फ दांतों की सफाई समझते हैं, जिसकी वजह से लोग अपनी जीभ की साफ-सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपकी यह अनदेखी कई बार आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकती हैं। अगर आपकी जीभ भी सफेद होती जा रही है, तो इसके कई गंभीर कारण हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सफेद जीभ के कुछ कारणों के बारे में-

जीभ में क्यों जमती है सफेद परत

अक्सर सही ढंग से जीभ की सफाई न करने की वजह से उस पर सफेद परत जमने लगती है। इसके अलावा अगर आप दिन भर सही मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं, तो इसकी वजह से भी आपकी जीभ सफेद हो सकती है। इसके अलावा सफेद जीभ के अन्य कई कारण निम्न हैं-

  • मुंह का सूखना
  • शराब का सेवन
  • मुंह से सांस लेना
  • बुखार के कारण
  • धूम्रपान या तंबाकू का सेवन
  • फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ न खाना

सफेद जीभ के अन्य गंभीर कारण

ओरल लाइकेन प्लैनस

अगर आपकी सफेद जीभ हो रही है, तो इसकी वजह ओरल लाइकेन प्लेनस हो सकती है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसकी वजह से मुंह से जुड़ी कई तरह की अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में मुंह के अंदर मौजूद श्लेष्मा झिल्ली बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है,जिसकी वजह जीभ सफेद पड़ने लगती है। इतना ही नहीं ओरल लाइकेन प्लेनस की वजह से जीभ में सूजन, घाव दर्द और जलन महसूस हो सकती है।

ल्यूकोप्लाकिया

ल्यूकोप्लाकिया जीभ और मुंह से जुड़ी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपकी जीभ सफेद होने लगती है। इस समस्या का खतरा ऐसे लोगों को ज्यादा होता है, जो तंबाकू या फिर अल्कोहल का अत्यधिक सेवन करते हैं। इस समस्या की शुरुआत में पहले मुंह में जलन होती है और फिर धीरे-धीरे ल्यूकोप्लाकिया होने लगता है।

मुंह के छाले

मुंह के छालों की वजह से भी कई बार आपकी जीभ सफेद होने लगती है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसका अगर समय रहते इलाज न किया जाए, तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह एक ऐसी समस्या है, जो बेहद कम समय में ही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आमतौर पर कमजोर इम्युन सिस्टन की वजह से मुंह के छाले या ओरल थ्रश की समस्या होती है। इसके अलावा कीमोथैरेपी और एंटीबॉयोटिक्स लेने से भी यह परेशानी हो सकती है।

डिहाइड्रेशन

सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। लेकिन अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो यह डिहाइड्रेशन की वजह बना सकता है। डिहाइड्रेशन एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से व्यक्ति कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की स्थिति बन रही है, तो भी आपकी जीभ सफेद हो सकती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik