Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शादी के बाद इन 5 वजहों से निकल आती है पुरुषों की तोंद, नहीं रखा कुछ खास बातों का ख्याल तो अंकल कहलाएंगे आप!

आपने अक्सर देखा होगा कि शादी के बाद पुरुषों की तोंद निकल आती (weight gain after marriage) है। वैसे तो मोटापे का उम्र या लिंग से कोई नाता नहीं है लेकिन फिर भी इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि ज्यादातर मामलों में पतले से पतले पुरुष भी शादी के बाद मोटे होने लगते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको इसके कारण और बचाव के तरीके बताते हैं।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Wed, 11 Sep 2024 03:06 PM (IST)
Hero Image
शादी के बाद क्यों निकल आती है पुरुषों की तोंद? (Image Source: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के बाद पुरुषों और महिलाओं दोनों की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं, जिसका असर उनके शरीर पर भी देखने को मिलता है। अक्सर देखा जाता है कि शादी के बाद पुरुषों का वजन बढ़ने लगता है (post-marriage weight gain) और उनका पेट निकल आता है। यह एक आम समस्या है जिसके कई कारण हो सकते हैं। शोध इस बात की जानकारी देते हैं कि शादी के बाद पुरुषों की जीवनशैली में कुछ बदलाव होते हैं जो वजन बढ़ने का कारण (belly fat causes) बन सकते हैं। जैसे कि, शारीरिक गतिविधि कम हो जाना, खानपान में बदलाव आना और तनाव बढ़ना। आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसी ही कुछ वजहों के बारे में बताते हैं, जो वेट गेन (belly fat in men) का कारण बनते हैं। इसके अलावा आपको इस समस्या से बचने के तरीके भी बताएंगे। आइए जानें।

शादी के बाद इसलिए बढ़ने लगता है पुरुषों का वजन

1) लाइफस्टाइल में बदलाव

शादी के बाद लाइफस्टाइल में आने वाले बदलावों के कारण कई पुरुष एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं। शादी से पहले जो पुरुष नियमित रूप से जिम जाते थे या योग करते थे, वे अक्सर शादी होने के बाद काम के तनाव, पारिवारिक जिम्मेदारियों और फैमिली फंक्शन्स में व्यस्त होने के कारण एक्सरसाइज के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं।

2) खानपान में बदलाव

शादी के बाद पुरुषों की खानपान की आदतों में भी काफी बदलाव आता है। कई लोग शादी के बाद ज्यादा मात्रा में खाना शुरू कर देते हैं, जबकि कुछ लोग ज्यादा तला हुआ मीठा या जंक फूड जैसी अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स पाल लेते हैं। खान-पान की इन आदतों में बदलाव के कारण कैलोरी का सेवन बढ़ जाता है, जिससे तोंद भी निकलने लगती है।

यह भी पढ़ें- भारत में बढ़ रहे हैं मोटापे के मामले, जानें क्या है इस मेटाबॉलिक डिजीज की वजह

3) चिंता और तनाव

शादी होने के बाद जीवन में आने वाले कई बदलावों के कारण तनाव और चिंता होना आम बात है। ये भावनाएं खाने की आदतों पर भी काफी असर डालती हैं। कुछ पुरुष तनाव से निपटने के लिए इमोशनल ईटिंग शुरू कर देते हैं और ज्यादा मात्रा में भोजन करते हैं। तनाव कॉर्टिसोल नामक हार्मोन को बढ़ाता है। बता दें, यह हार्मोन शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ाता है और फैट को पेट के आसपास जमा करता है।

4) हार्मोनल बदलाव

शादी के बाद पुरुषों में हार्मोनल बदलाव भी वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है। इसके पीछे कई फैक्टर्स काम करते हैं, जैसे-टेस्टोस्टेरोन, कोर्टिसोल और इंसुलिन इत्यादि। लो टेस्टोस्टेरोन मांसपेशियों की ग्रोथ पर असर डालता है और पेट के आसपास फैट को बढ़ाने का भी काम करता है। वहीं इंसुलिन का हाई लेवल भी सेल्स को ज्यादा फैट स्टोर करने के लिए प्रेरित करता है।

5) स्लो मेटाबॉलिज्म

मेटाबॉलिज्म यानी शरीर में होने वाली ऐसी प्रक्रिया जिससे भोजन को एनर्जी में बदला जाता है। शादी के बाद बदले हुए लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, तो शरीर कम कैलोरी बर्न करता है और एक्स्ट्रा कैलोरी फैट के रूप में जमा होने लगती है, जिससे वजन बढ़ जाता है।

शादी के बाद मोटापे से कैसे बचें?

पुरुष अगर शादी के बाद मोटापे से बचना चाहते हैं तो कुछ खास चीजों का ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि रेगुलर एक्सरसाइज, एक बैलेंस डाइट जिसमें फल, सब्जियां और साबुत अनाज ज्यादा हों और जंक फूड न के बराबर हो। वहीं, स्ट्रेस को दूर करने के लिए योग और ध्यान जैसी हैबिट्स को अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- डाइट में कैलोरी की मात्रा पर ध्यान देकर तेजी से कम कर सकते हैं मोटापा, जान लें कैसे

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।