Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Late Night Eating: जानें, रात में देर से खाने और सोने का कितना खराब असर होता है आपकी सेहत पर

Health Hazards Of Eating Late At Night आप सभी प्रोटीन युक्त आहार लेते हैं व्यायाम करते हैं लेकिन बेवक्त रात का खाना खाकर आप अपनी दिन भर की मेहनत पर पानी फेर देते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Updated: Mon, 20 Jul 2020 10:43 PM (IST)
Hero Image
Late Night Eating: जानें, रात में देर से खाने और सोने का कितना खराब असर होता है आपकी सेहत पर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आप सेहत का बेहद ख्याल रखते हैं। इस प्रक्रिया में दिन भर कम कैलोरी वाले फूड खाते हैं। पूरी कोशिश करते हैं कि स्वस्थ और पौष्टिक भोजन अपनी डाइट में शामिल करें, लेकिन गलत समय पर किया गया डिनर आपकी दिन भर की मेहनत पर पानी फेर देता है। डेली रूटीन में हम अपनी डाइट का बेहद ख्याल रखते हैं। सभी प्रोटीन युक्त आहार लेते हैं, व्यायाम करते हैं, और लो कैलोरी का ख्याल भी रखते हैं, लेकिन बेवक्त रात का खाना खाकर आप अपनी दिन भर की मेहनत पर पानी फेर देते हैं।

देर रात तक काम करने या अपने पसंदीदा टीवी शो देखने में हम इतना मसरूफ हो जाते हैं कि हमें खाने के समय का ध्यान ही नहीं रहता। नजीता हमें शिद्दत से भूख लगने लगती है और हम भारी खाना या जंक फूड का सेवन करते हैं।

यदि आप उन लोगों में से हैं, जो अक्सर रात को देर से खाते हैं, तो जानिए देर रात को खाना आपकी सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक है।

रात का खाना खाने में देरी कब होती है-

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आमतौर पर लोग तीन घंटे की देरी से सोते हैं। इस प्रकार यदि आप दिन भर के काम के बाद सामान्यतया 12 बजे रात से 8 बजे सुबह तक सोते हैं तो आपकी देरी का समय 9 बजे रात से 12 बजे रात तक का होता है। इस परिस्थिति में आखिरकार आप जो कुछ भी शरीर में लेते हैं, शरीर उसे मेटाबोलाइज (उपापचय) करता है। ऐसे में आप अपने शरीर को सक्रिय नहीं रखते हैं तो मोटाबोलिज्म के परिणामस्वरूप आपके शरीर की ऊर्जा वसा के रूप में संचित होने लगती है और अंततः यह आपके शरीर के लिए हानिकारक होती है।

हालिया चिकित्सा अध्ययन में पाया गया है कि सुबह 8 बजे से शाम के 7 बजे के बीच भोजन करने की तुलना में रात 11 से 12 बजे के बीच भोजन करने से ब्लड ग्लूकोज, इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। अतः यदि आपका लक्ष्य शरीर की वसा या कोलेस्ट्रॉल को कम करना है, तो देर रात भोजन करने की आदत पर पाबंदी लगाना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

रात को देर से खाना- खाने के पांच मुख्य प्रभाव क्या होते हैं आइए जानते हैं-

नींद में खलल: जो लोग देर से खाते हैं, वे आमतौर पर देर से सोते हैं। इससे नींद में खलल पड़ती है। इसके अलावा, देर रात खाने से आपका स्लीपिंग सायकल भी बिगड़ता है।

खराब पाचन: जब आप देर रात खाना खाते हैं, तो यह कई गैस्ट्रिक परेशानियों को जन्म देता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भोजन ठीक से पचता नहीं है और इसके परिणामस्वरूप पेट में अत्यधिक एसिडिटि होने लगती है।

वेट गेन: रात के समय आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसके अलावा, यह कैलोरी बर्न करने में उतना प्रभावी नहीं रहता, जितना कि दिन के समय में होता है। इस प्रकार, देर से खाने से वजन बढ़ता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव: जब आप ठीक से नहीं सोते हैं, तो आप चिड़चिड़े हो जाते हैं। देर से खाने के कारण, आप अपने शरीर के बॉडी क्लॉक में गड़बड़ करते हैं। इससे अवसाद और चिंता की संभावना अधिक होती है।

ब्लड प्रेशर में वृद्धि: रात को देर से खाना और सोने से भी हाई ब्लडप्रेशर और शुगर की बीमारी होने का खतरा अधिक रहता है।

देर रात भूख लगे तो क्या करना चाहिए? जानिए

सबसे पहले आप ये जानने की कोशिश करें कि आपको सच में भूख लगी है। अगर भूख लगी है तो खाएं वरना आदतन खाने से बचें।

  • रात को कार्बोहाइड्रेट युक्त खाना खाने से परहेज करें। यह रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ाने में मदद करेगा, जिससे शरीर को अतिरिक्त रक्त शर्करा को वसा के रूप में संग्रहित करने का कम मौका मिलता है।
  • फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें: अपने आहार में कुछ फाइबर युक्त स्नैक्स शामिल करने से आप न केवल संतुष्ट और पूर्ण रहेंगे, बल्कि यह आपके पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा, जिससे आपको बेहतर नींद मिलेगी। 

                Written By Shahina Noor