Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cumin Tea Benefits: वजन कम करने के लिए पिएं जीरे की चाय, सेहत को मिलेंगे और भी कई फायदे

Cumin Tea Benefits हम सभी जानते हैं कि खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसाले कितने जरूरी हैं लेकिन ये न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि सेहत संबंधी समस्याएं भी दूर करने में मदद करते हैं। डाइट में आप जीरे को कई तरह से शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं जीरे की चाय के फायदे।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Wed, 11 Oct 2023 10:36 AM (IST)
Hero Image
Cumin Tea Benefits:जीरे की चाय पीने के हैं ढेरों फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cumin Tea Benefits: मसालों में जीरा हर किचन में आपको बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के लिए किया जाता है। सेहत के लिए जीरा काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी जीरा काफी गुणकारी माना जाता है। इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं।

आप अपनी डाइट में जीरे को कई तरह से शामिल कर सकते हैं। जैसे- छाछ, लस्सी, चाय आदि। ऐसे में आज हम आपको जीरे की चाय के फायदों के बारे में बताएंगे।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

जीरे की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करने के लिए जीरा की चाय पीते हैं, तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हाई बीपी से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें इसे खाने के 6 हैरान करने वाले फायदे

पाचन में सुधार करता है

पाचन को ठीक करने के लिए जीरा को प्रभावी उपचार माना जाता है। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए आप जीरे की चाय पी सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी

जीरे की चाय रक्त शर्करा के स्तर को भी सामान्य करने में मदद करता है। अगर आप शुगर की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में जीरा की चाय जरूर शामिल करें। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करता है।

सूजन को कम करने में मददगार

पोषक तत्वों से भरपूर जीरा सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जीरा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कॉपर और मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं । जीरे की चाय शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

जीरा में कई तरह के विटामिन और और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। मजबूत इम्युनिटी शरीर को कई तरह के बीमारी और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

याददाश्त बढ़ाता है

जीरे की चाय मेमोरी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन बी 6 याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से इस चाय को पीते हैं, तो मेमोरी पावर तेज होने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: क्या ट्रेडमिल पर दौड़ना और घर के बाहर दौड़ लगाना है एक ही बात?

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik