Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Winter Diet: सर्दियों में खाएं ये 5 सीड्स, मिलेंगे कमाल के फायदे

Winter Diet सर्दियों में लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनते हैं। लेकिन सर्द हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ हेल्दी डाइट भी काफी जरूरी है। जिससे आप इस मौसम में बीमारियों को मात दे सकें।

By Saloni UpadhyayEdited By: Updated: Tue, 20 Dec 2022 12:23 PM (IST)
Hero Image
सर्दियों में करें इन सीड्स का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Diet: सर्द हवाओं की वजह से लोग जल्दी ही बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में लोग शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में तरह-तरह के बदलाव करते हैं। सर्दियों की डाइट में आप सीड्स को शामिल कर सकते हैं। जी हां, इसके सेवन से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं। इन बीजों को डाइट में शामिल करने से आपकी इम्युनिटी बूस्ट हो सकती है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, इस मौसम में आप किन बीजों का सेवन कर सकते हैं। 

सर्दियों में करें इन सीड्स का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

1. तिल का बीज खाएं

सर्दियों के मौसम में तिल का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, मैंगनीज, आयरन, सेलेनियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से हड्डियां स्वस्थ हो सकती हैं। तिल में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं।

2. अलसी के बीज का सेवन करें

अलसी के बीज में पोषक तत्व से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन बीजों में गुड फैट होता है, जो कोलेस्ट्राल के लिए सहायक है। इसके अलावा अलसी के बीजों में फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है।

3. कद्दू का बीज

कद्दू के बीज में कैरोटेनॉयड्स, विटामिन-ई और कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। यह हड्डियां और दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आप कद्दू के बीज को सूप, सलाद आदि में शामिल कर खा सकते हैं।

4. सूरजमुखी के बीज को डाइट में करें शामिल

यह विटामिन-ई, फ्लेवोनॉइड्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह गठिया के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में भी मददगार है।

5. खसखस का सेवन करें

सर्दियों में इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए खसखस का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर, कैल्शियम, जिंक और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन, स्वस्थ हड्डियां और दांतों के लिए भी सहायक हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik