Move to Jagran APP

World Hand Hygiene Day 2023: क्यों जरूरी है बार-बार हाथ धोना और क्या है इसका सही तरीका?

World Hand Hygiene Day 2023 दुनियाभर में 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया जा रहा है। स्वस्थ्य रहने के लिए हाथों का साफ रहना सबसे महत्वपूर्ण है। इससे कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawPublished: Fri, 05 May 2023 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 05 May 2023 09:44 AM (IST)
क्यों जरूरी है नियमित रूप से हाथ धोना और क्या है इसका सही तरीका?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Hand Hygiene Day 2023: हर साल की तरह इस बार भी 5 मई को दुनिया भर में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया जा रहा है। कीटाणुओं को फैलने से रोकने और दूर करने के लिए हाथों का साफ होना सबसे उचित और प्रभावी तरीका है। संक्रमणों से बचने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में हाथ की स्वच्छता का पालन करने के लिए दुनिया भर के लोगों को इसके प्रति प्रोत्साहित करने के लिए हर साल यह दिन मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सुझाए गए निर्देश के मुताबिक, हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोना जरूरी है।

World Hand Hygiene Day 2023: अपने हाथों को ठीक से कैसे धोएं?

हाथ ठीक से धोने का सही तरीका-

1. सबसे पहले हाथों को साफ और बहते पानी से गीला करें। फिर नल बंद करें और साबुन लगाएं।

2. अपने हाथों को साबुन से रगड़ें और अच्छी तरह झाग बनाएं। हाथों को दोनों तरफ से धोएं, उंगलियों के बीच और नाखूनों के नीचे रगड़ें। अंगूठे को न भूलें। कम से कम 20 सेकंड तक ऐसा करें।

3. अब नल खोलें और अपने हाथों को धो लें।

4. अपने हाथों को साफ तौलिये से सुखाएं।

COVID-19 या फिर अन्य संक्रमणों से बचने के लिए हाथों को साबुन और पानी से 20 सेकंड तक अच्छे से धोएं।

कब-कब हाथ धोने चाहिए?

  • बाहर से घर लौटने पर
  • मास्क पहनने से पहले और फेंकने के बाद
  • खांसने या छींकने के बाद
  • चेहरे, मुंह या आंखों को छूने से पहले
  • मरीज की देखभाल करने से पहले और बाद में
  • खाना बनाने के दौरान और बाद में
  • खाने से पहले और बाद में
  • शौचालय का उपयोग करने के बाद
  • गंदी सतह पर हाथ लगाने के बाद

जब-जब आपके हाथ गंदे होते हैं, तब-तब आपको अपने हाथों को साबुन और पानी से धोना चाहिए। इसके अलावा जानवरों को संभालने या फिर कचरा फेंकने के बाद भी आपको अपने हाथ को साफ करना चाहिए।

नियमित रूप से हाथ धोने के फायदे

1. नियमित रूप से अपने हाथ धोने से कोविड के साथ सर्दी और फ्लू जैसे संक्रमण होने का खतरा कम हो सकता है।

2. आंखों के संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है, जो बैक्टीरिया और कीटाणुओं के कारण हो सकता है और ये हाथों से आंखों में आते हैं।

3. स्वास्थ्य कर्मियों और रोगियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के लिए नियमित रूप से हाथ धोना महत्वपूर्ण है।

4. नियमित रूप से हाथ धोने से उन कीटाणुओं और जीवाणुओं को दूर करने में मदद मिलती है, जो दस्त और आंतों की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.