Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World PCOS Day 2024: ऐसे कर सकता है पीसीओएस रोज का जीवन प्रभावित, कुछ लक्षणों से करें इसकी पहचान

ज्यादा फेशियल हेयर आना हार्मोनल एक्ने बाल झड़ना ये सभी PCOS के सामान्य लक्षण (PCOS Symptoms) हैं जिनसे महिला के रोजमर्रा का जीवन भी प्रभावित होता है। इसलिए इस समस्या के बारे में सही जानकारी होना और इसका जल्दी पता लगाना जरूरी है ताकि जीवन को आसान और खुशहाल बनाया जा सके। इसलिए लोगों को जागरूक बनाने के लिए हर साल एक सितंबर को World PCOS Day मनाया जाता है।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Sun, 01 Sep 2024 08:05 AM (IST)
Hero Image
बेहद सामान्य होते हैं PCOS के लक्षण (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। PCOS या Polycystic Ovary Syndrome एक सामान्य हार्मोनल समस्या है, जो महिलाओं को प्रभावित करती है। यह तब होता है जब महिला की ओवरीज में कई छोटे सिस्ट (Cysts) बन जाते हैं, जिसके कारण शरीर में हार्मोन का असंतुलन हो जाता है। पीसीओएस से दुनियाभर में कई महिलाएं पीड़ित हैं।

PCOS सिर्फ एक रिप्रोडक्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्या नहीं है, बल्कि हार्मोनल असंतुलन के कारण ये व्यक्ति के रोजमर्रा के जीवन को भी प्रभावित करता है। इसलिए इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए हर साल एक सितंबर को World PCOS Day मनाया जाता है। इसी खास मौके पर आइए जानते हैं क्या हैं PCOS के लक्षण और कैसे ये महिला के रोज के जीवन को प्रभावित कर सकता है।

PCOS Symptoms

  • अनियमित पीरियड्स- मेंसुरल साइकिल में देरी, बहुत अधिक ब्लीडिंग, या पीरियड्स का न आना।
  • ओवरीज में छोटे सिस्ट- अल्ट्रासाउंड स्कैन से ओवरीज में कई छोटे सिस्ट दिखाई दे सकते हैं।
  • अनचाहे बालों का विकास- अनचाहे बालों का विकास, जैसे चेहरे, छाती, पेट और जांघों पर।
  • मुंहासे- चेहरे, पीठ और छाती पर मुंहासे की समस्या।
  • वजन बढ़ना- अक्सर वजन बढ़ना या वजन कम करने में कठिनाई होती है।
  • बाल झड़ना- बालों का पतला होना या बालों का झड़ना।
  • थकान- अक्सर थकान या कम एनर्जेटिक महसूस होना।
  • सिरदर्द- सिरदर्द की समस्या।
  • कंसीव करने में कठिनाई- PCOS से प्रभावित महिलाओं को कंसीव करने में कठिनाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें: आपके रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित कर सकता है पीसीओएस, इन टिप्स से करें इसे मैनेज

PCOS के रोज के जीवन पर प्रभाव

आत्मविश्वास और बॉडी इमेज- PCOS से जुड़े लक्षण, जैसे वजन बढ़ना और अवांछित बालों का विकास, महिलाओं के आत्मविश्वास को कम कर सकता है और इस कराण से बॉडी इमेज को लेकर परेशानियां शुरू हो सकती हैं।

तनाव और एंग्जायटी- PCOS से जुड़े लक्षणों और चुनौतियों से तनाव और एंग्जायटी बढ़ सकती है।

रिश्ते- PCOS के लक्षण और प्रभाव रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं, विशेषकर जब आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हों।

काम करने की क्षमता- PCOS के लक्षण, जैसे थकान और सिरदर्द, काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य- PCOS से जुड़े लक्षण और चुनौतियां मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं, जिसमें डिप्रेशन और एंग्जायटी भी शामिल हैं।

PCOS का इलाज क्या है?

PCOS का कोई पूर्ण इलाज नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को मैनेज किया जा सकता है। जैसे-

लाइफस्टाइल में बदलाव- हेल्दी डाइट, रोज एक्सरसाइज, सही वजन मेंटेन करना और स्ट्रेस मैनेजमेंट की मदद से स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जा सकती है।

दवाएं- हार्मोनल असंतुलन को मैनेज करने के लिए दवाएं लेना जरूरी है, लेकिन बिना डॉक्टर से पूछे नहीं।

सर्जरी- कुछ मामलों में, सर्जरी की जरूरत हो सकती है, लेकिन इसके लिए भी पहले डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

कंसीव करने की योजना- प्रेग्नेंसी प्लान कर रही महिलाओं को इस बारे में किसी फर्टिलिटी एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए, ताकि कंसीव करने में भी आसानी होगी और प्रेग्नेंसी के दौरान इसके कारण कोई समस्या न आए।

यह भी पढ़ें: PCOS की समस्या से राहत दिलाएंगे ये 3 योगासन

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।