Move to Jagran APP

क्यों मर्दों के मुकाबले महिलाओं को चाहिए होती है ज्यादा नींद? जानिए कैसे सुधार सकते हैं Sleep Quality

महिलाएं अक्सर घर के ढेरों काम संभालती है जिसके चलते उन्हें अपनी नींद के साथ समझौता करना पड़ता है। वहीं अगर महिला वर्किंग हो तो ऑफिस के काम के चलते थकान और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि महिलाएं 7-8 घंटे सोने के बाद भी थका हुआ महसूस कर सकती हैं और उन्हें पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नींद की जरूरत होती है? आइए जानें।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Fri, 15 Mar 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
जानिए, पुरुषों की तुलना में क्यों 7-8 घंटे की नींद नहीं होती है महिलाओं के लिए काफी

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Sleep Day 2024: महिलाओं को अक्सर नींद पूरी न होने की शिकायत रहती है। इस बात में कोई शक नहीं है, कि वे घर के अन्य सदस्यों की तुलना में अधिक काम करती हैं, जिससे होने वाली थकान के चलते उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। एक ओर जहां पुरुषों को 7-8 घंटे की नींद काफी होती है, वहीं महिलाएं अक्सर 8 घंटे सोने के बाद भी थकावट महसूस कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह, और साथ ही आपको बताएंगे, अच्छी नींद पाने से जुड़े कुछ असरदार तरीकों के बारे में।

क्यों महिलाओं को चाहिए होती है ज्यादा नींद?

कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है, कि महिलाओं को आमतौर पर मर्दों से ज्यादा नींद की जरूरत होती है। माना जाता है कि महिलाएं फिजिकली ज्यादा काम करती हैं, जिसके कारण उन्हें दिमागी थकान से जूझना पड़ता है, इसके अलावा घरेलू काम करने वाली महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कोई छुट्टी नहीं मिलती है, उन्हें एक साथ परिवार के सभी सदस्यों का ख्याल रखना पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव भी उनकी नींद की क्वॉलिटी को खराब कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें पुरुषों से ज्यादा नींद चाहिए होती है।

यह भी पढ़ें- अकेले सोना या बेड शेयर करना, जानें किसमें मिलती है सुकून की नींद

अच्छी नींद से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

  • गहरी और सुकून भरी नींद लेने से दिमाग फ्रेश रहता है।
  • नींद आपकी हार्ट हेल्थ और डाइजेशन सिस्टम ही नहीं, बल्कि हेल्दी स्किन और हेयर के भी जरूरी होती है।
  • आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस काफी कॉमन है, जिससे आपको डिप्रेशन जैसी बड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में इन दिक्कतों से बचाने के लिए भी अच्छी और गहरी नींद काफी जरूरी होती है।
  • अच्छी नींद आपकी वर्किंग कैपेसिटी यानी कार्य क्षमता को भी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होती है।

नींद की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

शेड्यूल बनाएं: अच्छी और गहरी नींद पाने के लिए आपको एक शेड्यूल बनाना होता है। रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करने से शरीर में इसकी आदत बनने लगती है, जो आपकी स्लीप क्वालिटी को सुधारने का काम करती है।

इन चीजों का रखें ख्याल: सोने से पहले आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, जैसे- बिस्तर आरामदेह हो, तकिया आपके लिए कंफर्टेबल हो, और अगर आपको भी नींद आने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, तो कोई किताब या हल्का म्यूजिक सुनना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे दिमाग को शांत होने में मदद मिलती है।

सोने से पहले स्क्रीन से बनाएं दूरी: एक्सपर्ट्स बताते हैं, कि सोने से 2 घंटे पहले हर हाल में आपको मोबाइल, लैपटॉप या टीवी आदि से दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसा करने से भी नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।

रात में न लें कैफीन: रात में कैफीन का सेवन करने से भी स्लीप शेड्यूल प्रभावित होता है, ऐसे में आपको सोने के समय भूलकर भी चाय या कॉफी नहीं लेनी चाहिए। इसकी जगह आप गर्म दूध लेकर नींद को बेहतर बना सकते हैं।

रात में हल्का ही खाएं: डिनर के समय तला-भुना खाना तो अवॉइड करें ही, लेकिन साथ ही, रात में भोजन को भी हल्का ही रखें। पेट भरकर ज्यादा खा लेने से भी नींद की क्वालिटी खराब होती है। इसके अलावा इस सब तरीकों के बावजूद भी अगर आपकी नींद प्रभावित हो रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लेने में बिल्कुल भी देरी न करें।

यह भी पढ़ें- “मोबाइल या टीवी करते हैं माइंड को रिलेक्स”, क्या आप भी करते हैं ऐसे मिथकों पर भरोसा?

Picture Courtesy: Freepik