Move to Jagran APP

World Spine Day 2024: शरीर का आधा भार संभालती है आपकी रीढ़ की हड्डी, इन 5 योगासनों से रखें इसका ख्याल

हर साल 16 अक्टूबर को World Spine Day 2024 मनाया जाता है। यह दिन स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से मनाया जाता है। इस मौके पर डॉक्टर बता हैं कुछ ऐसे योगासन और एक्सरसाइज (Yoga for spine) जो आपकी रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाएंगे।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Wed, 16 Oct 2024 01:12 PM (IST)
Hero Image
World Spine Day 2024: इन योगासनों से रखें रीढ़ की हड्डी का ख्याल

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानव शरीर कई सारी हड्डियों और मांसपेशियों से मिलकर बना है। हमारे शरीर में अलग-अलग चीजें मौजूद हैं, जो शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करती हैं। शरीर में मौजूद 206 हड्डियों का अपना अलग महत्व और कार्य होता है। रीढ़ की हड्डी इन्हीं में से एक है, जिस हमें सपोर्ट देने के साथ ही हमारे रोजमर्रा के कामकाज में भी मदद करती है। आसान भाषा में कहें तो रीढ़ की हड्डी शरीर का लगभग आधा भार संभालती है।

ऐसे में इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हालांकि, आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और लगातार बढ़ते सीटिंग आवर की वजह से रीढ़ की हड्डी को काफी नुकसान होने लगता है। इन दिनों सीधे खड़े रहने, बार-बार झुकने की वजह से पीठ में होने वाली समस्याएं काफी बढ़ गई है। ऐसे में स्पाइन हेल्थ और इससे जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 16 अक्टूबर को World Spine Day मनाया जाता है। इस मौके पर गुरुग्राम के मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट के डायरेक्टर डॉ. राजेश वर्मा बता रहे हैं रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और रीढ़ की हड्डी की चोट को कैसे रोकें।

यह भी पढ़ें-  Arthritis के दर्द ने कर दिया है उठना-बैठना मुश्किल, तो आज से ही शुरू करें ये 6 योगासन, जल्द ही दिखेगा फायदा

ब्रिज एक्सरसाइज

डॉक्टर बताते हैं कि यह एक्सरसाइज आपकी रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही यह आपके कूल्हों और पीठ के निचले हिस्से को भी मजबूत बनाता है।

बर्ड डॉग एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर अपने एक साथ और उनके विपरीत वाले पैर को हवा में फैलाएं। थोड़ी देर के लिए इसी मुद्रा में रहें और फिर दूसरे हाथ और पैर के साथ भी ऐसा ही करें। इस एक्सरसाइज को करने से आपके संतुलन में सुधार होता है और आपके कोर और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां भी टोन होती हैं।

पेल्विक टिल्ट

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले लेट जाएं और फिर अपने पंजों को जमीन से सटाते हुए घुटनों को मोड़कर रखें। अपने हाथों को भी जमीन से सटाकर रखें। अब पेट की मांसपेशियों को कस लें और अपने पेल्विक को धीरे से ऊपर उठाने के लिए अपनी पीठ के निचले हिस्से को फर्श पर दबाकर रखें। इससे आपकी पीठ के निचले हिस्से को ज्यादा लचीला बनाने में मदद मिलती है।

कैट-काऊ स्ट्रेच

यह एक्सरसाइज आपकी रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में सुधार में मदद करती है। साथ ही यह पीठ की मांसपेशियों को भी स्ट्रेच करने में मदद करती है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों को फर्श पर टिकाएं। अब हाथों को ऊपर उठाएं और फिर धीरे-धीरे इसे जमीन पर टच कराएं। इसके बाद पीठ को झुकाएं और अपने सिर और टेलबोन को उठाते हुए सांस लें।

प्लैंक

यह आपकी पीठ और पेट में मजबूत मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है, जो आपकी रीढ़ को सहारा देते हैं।

इनसे भी होगा फायदा

डॉक्टर कहते हैं कि इन वर्कआउट्स और योगासनों के अलावा आप तैराकी, साइकलिंगया वॉक जैसे कम मेहनत वाली एक्सरसाइज से भी अपनी रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये सभी एक्सरसाइज रीढ़ के आसपास असुविधा को कम करते हैं और ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज गति को बेहतर बनाने और पीठ दर्द को कम करने के लिए भी फायदेमंद होते हैं, खासकर हैमस्ट्रिंग के लिए। हालांकि, किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें, खासकर जब आपको पीठ से जुड़ी कोई समस्या है।

यह भी पढ़ें-  सावधान! मोबाइल-लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है आपकी हड्डियों को कमजोर, 5 तरीकों से करें बचाव