Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yellow Urine Reasons: इन वजहों से पीला हो सकता है यूरिन का रंग, नजर आने पर तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

हमारे शरीर में अलग-अलग तरह की समस्याओं के संकेत नजर आते हैं। यूरिन का पीला रंग (Yellow Urine Reasons) इन्हीं संकेतों में से एक है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकता है। हालांकि कई लोग इसे सामान्य समझ के नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में डॉक्टर बता रहे हैं यूरिन के पीला होने के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Tue, 14 May 2024 05:20 PM (IST)
Hero Image
इन वजहों से पीला हो जाता है यूरिन का रंग (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारा शरीर हमारी सेहत का प्रतिबिंब होता है। शरीर में नजर आने वाले लक्षणों की मदद से हमें यह पता लगाने में मदद मिलती है कि हम स्वस्थ हैं या नहीं। हमारे चेहरे से लेकर आंखों तक, सभी की मदद से हम अपने स्वास्थ्य का पता लगा सकते हैं। इतना ही नहीं हमारी यूरिन भी हमारी सेहत का हाल बताती है। यूरिन के रंग (Yellow Urine Reasons) के आधार पर शरीर में मौजूद समस्याओं का पता लगता जा सकता है।

हालांकि, कई लोग जाने-अनजाने में इसे अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर हानिकारक हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी यूरिन में नजर आने वाले बदलावों पर गौर किया जाए और बिना नजरअंदाज करे, इसकी सही वजह का पता लगाया जाए। अकसर कई वजहों से हमारी यूरिन का रंग पीला हो जाता है, जो कुछ समस्याओं का संकेत देती हैं। ऐसे में नोएडा स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. आशुतोष सिंह बता रहे हैं यूरिन का रंग पीला होने की कुछ प्रमुख वजहों के बारे में-

डॉक्टर कहते हैं कि कई आहार, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी फैक्टर्स यूरिन के पीले रंग के निर्माण में योगदान कर सकते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ प्रमुख कारण निम्न हैं-

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र तक आते-आते पुरुषों में बढ़ जाता है इन 5 समस्याओं का खतरा, आप भी हो जाएं सावधान

डाइट और सप्लीमेंट्स

यूरिन का रंग विशेष डाइट और सप्लीमेंट्स की वजह से बदल सकता है। उदाहरण के लिए, विटामिन बी की गोलियां लेने या बहुत ज्यादा गाजर खाने से आपकी यूरिन पीली दिखाई दे सकती है।

हाईड्रेशन लेवल

यूरोबिलिन, जो रेड ब्लड सेल्स से हीमोग्लोबिन के डिग्रेडेशन का परिणाम है, यूरिन के पीले होने का सबसे आम कारण है। एक अच्छी तरह से हाइड्रेटेड व्यक्ति का यूरिन आमतौर पर हल्का पीला होता है। हालांकि, डिहाईड्रेट होने पर मूत्र गहरे पीले रंग या इससे ज्यादा गहरे रंग का हो जाता है।

मेडिकल कंडीशन

यूरिन का कलर कई चिकित्सीय समस्याओं से प्रभावित हो सकता है। लिवर और किडनी की बीमारियों के कारण भी यूरिन का रंग बदल सकता है। उदाहरण के लिए, पीलिया होने के कारण मूत्र पीले से भूरे रंग में बदल सकता है, जो ऊंचे बिलीरुबिन स्तर के कारण होता है।

यह भी ध्यान रखें

पीला मूत्र सामान्य है; हालांकि, अगर इसका रंग विशेष रूप से गहरा है या दर्द या तेज गंध जैसे अतिरिक्त लक्षण भी नजर आ रहे हैं, तो इसे बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाना ही समझदारी होगी।

यह भी पढ़ें-  क्या आप भी अकसर लेते हैं चाय-कॉफी की चुस्कियां, तो जानें क्यों ICMR ने दी इससे दूरी बनाने की सलाह