Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कहीं आप भी तो फ्रिज में नहीं रख रहे हैं ये 5 चीजें? झेलने पड़ सकते हैं कई नुकसान

खाने-पीने की कई चीजों को लंबे वक्त तक फ्रेश बनाए रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें फ्रिज में रखना कई तरह से नुकसानदायक है? जी हां इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Mon, 08 Jul 2024 06:43 PM (IST)
Hero Image
फ्रिज में गलती से भी न रखें ये 5 चीजें, हो सकता है नुकसान (Image Source: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods You Should Never Refrigerate: फल-सब्जियां हों या खाने-पीने की कुछ और चीजें, हम में से कई लोग इन्हें ताजा बनाए रखने के लिए फ्रिज में स्टोर करना ही पसंद करते हैं। ऐसे में, आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने से न सिर्फ इनका स्वाद बिगड़ जाता है, बल्कि ये जल्द ही खराब भी हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी चीजों को हमें फ्रिज में स्टोर करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

केला

कई लोग केले को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में स्टोर कर देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने पर यह ताजा रहने के बजाय जल्द ही काला पड़ जाता है। इतना ही नहीं इसके आसपास रखे फल-सब्जियां भी वक्त से पहले खराब होनी शुरू हो जाती हैं। बता दें, ऐसा ईथाइलीन नामक गैस के कारण होता है। इसलिए इस फल को हमेशा खुले में ही रखें।

प्याज-टमाटर

अगर अन्य सब्जियों की तरह आप भी प्याज-टमाटर को फ्रिज में रखने की भूल कर रहे हैं, तो इसे तुरंत बंद कर दें। बता दें, इससे न सिर्फ जल्द ही इनका टेक्सचर खराब हो जाता है, बल्कि फ्रिज इनके अंदर की नमी भी सोख लेता है, जिसके कारण ये चीजें खराब होना शुरू हो जाती हैं।  

यह भी पढ़ें- फलों और सब्जियों को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए अपनाएं ये 7 आसान उपाय

ब्रेड

ब्रेड या फिर इसे बनी चीजों को भी आपको फ्रिज में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। बता दें, कि इसमें मौजूद यीस्ट ठंडे मौसम में खराब होने लगता है, ऐसे में इन्हें ताजा बनाए रखना का आपका मकसद तो छोड़िए, बल्कि डाइजेशन को भी नुकसान पहुंचता है।

अचार

कई लोग अचार को भी फ्रिज में रखना पसंद करते हैं, लेकिन बता दें कि ऐसा करने से यह खुद तो खराब होता ही है, बल्कि आसपास रखी चीजों को भी खराब करने का काम करता है। फ्रिज में रखी अन्य चीजों में इसकी स्मेल चली जाती है और खासतौर से दूध या इससे बनी चीजों को तो इसके साथ गलती से भी नहीं रखना चाहिए।

आलू

फ्रिज में रखे जाने पर आलू में मौजूद स्टार्च शुगर में बदलना शुरू हो जाता है और इसके स्वाद पर भी काफी असर पड़ता है। ऐसे में, अगर आप भी आलू को फ्रिज में स्टोर करना पसंद करते हैं, तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें।

यह भी पढ़ें- कढ़ाई में बचे तेल का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, नहीं होगी पैसों की बर्बादी