Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

House cleaning tips: घर की सफाई में अंदेखा कर देते हैं ये चीजें, तो आज ही करें साफ

आपको लगता होगा की आपका घर साफ-सुधरा है लेकिन आपके घर में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आप साफ नहीं करते हैं लेकिन उन्हें साफ करना बेहद जरूरी होता है। घर की सफाई फिजिकल ही नहीं बल्कि हमारी मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी होती है। आज हम ऐसे ही कुछ घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अच्छी सफाई की जरूरत होती है।

By Jagran News Edited By: Harshita Saxena Updated: Sun, 12 May 2024 06:15 PM (IST)
Hero Image
इन पांच चीजों को घर में आज ही करें साफ।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे हफ्ते, जब हम काम या स्कूल में बिजी रहते हैं, तो हमें अपने घर की सफाई की ज्यादा परवाह नहीं होती है। बेसिक सफाई जैसे झाडू-पोछा उन दिनों के लिए काफी होता है। लेकिन,  वीकेंड में, हम सफाई के दस्ताने पहनते हैं और घर को रहने लायक बनाने के मिशन पर निकल पड़ते हैं। हम चादरें बदलते हैं, गंदे कपड़े धोते हैं, और अलमारियाँ साफ करते हैं। लेकिन, फिर भी आप कई चीजों की सफाई करने से चूक जाते हैं। हम आपको ऐसी की कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सफाई रेगुलरली करते रहना बहुत जरूरी है।

वॉशिंग मशीन

वॉशिंग मशीन (Washing Machine) को साल में एक या दो बार साफ करना जरूरी होता है। लेकिन अगर आपको मशीन से स्मेल आए तो उसे तुरंत साफ कर लें। वॉशिंग मशीन को साफ करना काफी आसान है। एक टॉप लोड मशीन के लिए ड्रम में चार लीटर विनेगर के साथ 450 ग्राम बोरेक्स डालें। इसके बाद, मशीन को सबसे लंबे साइकिल पर चलाएं।

डिशवॉशर

डिशवॉशर बरतन धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालाँकि, यह भारतीय घरों में एक पॉपुलर मशीन नहीं है, अगर आपके पास यह है, तो आपको इसे महीने में एक बार साफ करना चाहिए। सबसे पहले डिशवॉशर के फिल्टर और रैक जैसे सभी हिस्सों को हटा दें और फिर उन्हें साबुन से अच्छी तरह धो लें।

यह भी पढ़ें -  Floor Cleaning Tips: वॉशरूम या किचन के कोने नजर आ रहा हैं एकदम काले, तो इन तरीकों से करें इसे साफ

ईयरबड

हर बार जब आप अपने ईयरबड्स को देखते होगे, तो आपको कहीं न कहीं गंदगी जमा हुई दिखाई देती होगी। अगली बार जब आपको कोई गंदगी दिखे, तो अपने ईयरबड जरूर साफ करें।

यह भी पढ़ें -  DIY Tips: घर से लेकर गाड़ी तक, ऐसे करें सफाई के लिए पुराने मोजों को रियूज

स्क्रीन

स्क्रीन को हम लगातार देखते रहते हैं, लेकिन हम उन्हें कभी साफ नहीं करते। खैर, आपको हर हफ्ते अपनी स्क्रीन को साफ ​​करने की जरूरत होती है, चाहे वो लैपटॉप की स्क्रीन हो, या टीवी स्क्रीन हो।

कीबोर्ड

कीबोर्ड सबसे अधिक नजरअंदाज की जाने वाली चीजों में से एक है, भले ही हम इसे अक्सर छूते हैं। आपको अपना कीबोर्ड हफ्ते में एक बार साफ करना चाहिए। बस एक पोंछा लें और धूल झाड़ने के बाद इसे अच्छी तरह साफ करें।