Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अपने भाई-बहनों के हनुमान हैं Anant Ambani, जानें उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातें

मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज आज से शुरू हो गई हैं। ये फंक्शन गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक चलेगा जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। आइए जानते हैं अनंत अंबानी के जीवन और उनके व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Fri, 01 Mar 2024 05:13 PM (IST)
Hero Image
जानें अनंत अंबानी के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Anant Ambani: गुजरात के जामनगर में 1-3 मार्च तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और फार्मास्युटिकल फर्म एनकोर हेल्थ केयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की छोटी बेटी राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं।

इन फंक्शन्स में दुनियाभर की मशहूर हस्तियां शामिल हो रही हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचाई, बॉब आईगर, शांतनु नारायण, लैरी फिंक से लेकर बॉलीवुड की जानीमानी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं।

प्री-वेडिंग फेस्टिवल की शुरुआत से पहले अन्न सेवा की गई, जिसकी काफी फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने लोगों का खूब दिल जीता। इस फंक्शन के दौरान अनंत अंबानी के व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता चला। आइए अनंत अंबानी के व्यक्तित्व और जीवन के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।

शुरुआती जीवन...

अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 में मुंबई में हुआ। शुरुआती पढ़ाई, उनके दादा-जी के नाम पर बने स्कूल धीरूभाई अंबानी, मुंबई, से हुई। स्कूली शिक्षा के बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए वे अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।

अनंत अपने बड़े भाई आकाश अंबानी और अपनी बड़ी बहन ईशा अंबानी के काफी करीब हैं। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वे उन दोनों के हनुमान हैं और बिना इन दोनों से पूछे कोई काम नहीं करते।

यह भी पढ़ें: Anant Radhika Pre-Wedding में VIP गेस्ट के लिए लग्जरी टेंट सिटी, तो खाने में परोसे जाएंगे 2500 तरह के व्यंजन

करियर...

उनके करियर की बात करें, तो ग्रेजुएशन के बाद वे वापस भारत लौट आए और 2020 में अपना पारिवारिक बिजनेस जॉइन कर लिया। इसके बाद वे अपने कई अलग-अलग बिजनेस वेंचर्स में काम करते नजर आए। साल 2022 में, उनके पिता मुकेश अंबानी ने उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनर्जी यूनिट और ग्रीन ग्लोबल का ऑपरेशन हेड बनाया।

अनंत इसके साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के कई अन्य बिजनेस, जैसे जिओ प्लेटफॉर्म लिमिटेड, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के गैर-कार्यकारी डायरेक्टर हैं। वे रिलायंस को 2035 तक जीरो कार्बन एमिशन वाली कंपनी बनाना चाहते हैं।

अपने पारिवारिक बिजनेस के अलावा, अनंत अंबानी को 2019 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया था। वे भगवान बालाजी के भी बहुत बड़े भक्त हैं। इसका पता इस बात से लगा सकते हैं कि वे अक्सर तिरुमाला स्थित वेंकटेश्वर मंदिर जाते रहते हैं।

जानवरों से प्यार...

अनंत जानवरों से काफी प्यार करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे 8 साल की उम्र से जानवरों के वेलफेयर के लिए काम कर रहे हैं। अपने एनिमल लव के लिए वे अपनी मां नीता अंबानी को श्रेय देते हैं। वे बताते हैं कि अक्सर उनकी मां घायल जानवरों या पक्षियों को इलाज के लिए घर ले आती थीं। ऐसे ही धीरे-धीरे अनंत के मन में भी जानवरों के लिए प्यार उमड़ता गया।

उनका जानवरों के लिए प्यार इतना ज्यादा है कि वे जामनगर में जानवरों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाना चाहते हैं। इस बारे में और बताते हुए उन्होंने कहा कि वे दिन में लगभग 14-15 घंटे काम करते हैं और इसके बाद भी वे दो घंटे रेस्क्यू किए हुए जानवरों के साथ बिताते हैं। उनका जानवरों के प्रति प्यार इतना अधिक है कि लोग उन्हें जानवरों का एनसाइक्लोपीडिया भी कहते हैं।

सिर्फ 5 रुपए थी पॉकेट मनी...

उनके बचपन की एक कहानी काफी दिलचस्प है। वे जब स्कूल में थे, तो उन्हें पॉकेट मनी के लिए बस 5 रूपए मिलते थे। इस बात पर उनके दोस्त उन्हें काफी चिढ़ाते भी थे। इस बात से परेशान आकर उन्होंने अपने घरवालों से कहा कि मुझे 10 रुपए चाहिए। जब इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके दोस्त उन्हें कहते हैं कि अंबानी है या भिखारी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें 5 रुपए ही मिलते हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अंबानी परिवार के बच्चों को पैसों की अहमियत का पता है।

यह भी पढ़ें: हमेशा खुश रहने के लिए वैज्ञानिकों ने बताए कुछ आसान तरीके, आप भी करें इन्हें अपने जीवन में शामिल

Picture Courtesy: Instagram