Move to Jagran APP

इस फेस्टिव सीजन क्रिएटिव तरीके से करना चाहते हैं होम डेकोर, तो इन पुरानी चीजों से सजाएं अपना घर

दीवाली (diwali 2024) का त्योहार बस आ ही गया है। 20 अक्टूबर को धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत होने वाली है। इस पर्व के लिए लोग महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के स्वागत के लिए घर भी सजाते (Home Decor Tips) हैं। ऐसे में आप घर पर पड़ी कुछ पुरानी चीजों से भी अपना घर सजाते सकते हैं।

By Jagran News Edited By: Harshita Saxena Updated: Mon, 28 Oct 2024 09:03 AM (IST)
Hero Image
घर में पड़ी इन पुरानी चीजों से करें होम डेकोर (Picture Credit- Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और हर कोई इसकी तैयारियों में बिजी है। दीवाली का त्योहार साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है, जिसके लिए लोग कई महीनों से तैयारियां शुरू कर देते हैं। इस दौरान लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के स्वागत के लिए अपने घरों को सजाते हैं। ऐसे में दीवाली की साफ-सफाई में घर से कई ऐसी चीजें मिली होंगी, जो अब किसी काम नहीं हैं। ऐसे में आप इन बेकार हो चुकी पुरानी चीजों के इस्तेमाल से अपने घर का मेकओवर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि फैस्टिव सीजन में कैसे घर में पड़ी बेकार चीजों से करें होम डेकोर-

यह भी पढ़ें- भागदौड़ के चलते नहीं कर पाई हैं घर की सजावट, तो इन Quick Ideas से वर्किंग वुमन सजाएं अपना आशियाना

पुराने बेडशीट को करें इस्तेमाल

ऐसी कई पुरानी बेडशीट हमारी अलमारी में भरी होती हैं, जिसे हम शायद ही कभी इस्तेमाल करते हों। ऐसी बेडशीट को निकालें। डिजाइनर लेस लाएं और इन बेडशीट के पर्दे सिल कर लेस से सजाएं और लिविंग एरिया जैसी जगह की खूबसूरती में इस होममेड पर्दे से चार चांद लगाएं। आप चाहें तो इससे पिलो कवर भी बना सकते हैं।

मिरर आर्ट

घर में अगर कोई पुराना मिरर पड़ा है, जो रखे-रखे बस खराब हो रहा हो, तो इसके ऊपर मंडला आर्ट या फिर कोई भी ऐसी क्रिएटिव पेंटिंग बनाएं,जिसे आप अपने ड्राइंग रूम का हिस्सा भी बना सकें।

फोटो फ्रेम

पुरानी हो चुकी फोटो फ्रेम के फोटो बदलें और फ्रेम को अपनी पसंद के अनुसार शीशे, नग या किसी भी चटक दूर से दिखने वाले डेकोर आइटम से सजाएं। ये फोटो फ्रेम को एक नया लुक देंगे। अगर फोटो और फ्रेम के बीच जगह बची हुई दिख रही हो तो इसे सजाने में क्रिएटिविटी दिखाएं। इस जगह स्प्रे पेंटिंग करें, आर्टिफिशियल फूल चिपकाएं या 3D पेंट से डिजाइन बनाएं।

हैंडमेड गमले

घर में पड़े टीन के डिब्बे या फिर रिफाइंड या कोक के बोतल और डिब्बे को कबाड़ में फेंकने से पहले इनका क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करें। इन्हें ऑयल पेंट, वॉल पेंट या फैब्रिक कलर से पेंट करते हुए सुंदर डिजाइन बनाएं। इन्हें सिंपल कई रंगों में रंग देने से भी ये आकर्षक दिखेंगे। फिर अपने हाथों से बनाए इन गमलों में पौधे लगाएं और अपनी बालकनी के क्रिएटिव लुक दें। ऐसे ही पुराने पड़े फ्लावर वास का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। उन्हें फेंकने की जगह एम सील से डिजाइन बनाएं और फिर उन्हें पेंट करें। ग्लू से किरकिरी चिपकाएं और फिर आर्टिफिशियल फूल इसमें लगाएं।

तोरण

घर में बेकार पड़ी चीजें जैसे आइसक्रीम स्टिक, पुरानी सीडी, पुरानी चूड़ियां, पुरानी जूलरी के टूटे टुकड़े, शीशे के टुकड़े जैसे पुरानी चीजों की मदद से आप आसानी से तोरण बना सकते हैं और अपने घर को यूनिक लुक दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आपके घर की शोभा बढ़ा देंगे ये DIY वॉल हैगिंग, इस दीवाली ऐसे करें तैयार