Move to Jagran APP

दुनिया की 5 ऐसी जगह जहां बिना सूरज महीनों अंधेरे में दिन गुजारते हैं लोग, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

आमतौर पर सूरज उगने के साथ ही सुबह होती है और सूरज के ढलते ही शाम हो जाती है। हालांकि दुनियाभर में सूरज के उगने और इसके ढलने का समय अलग-अलग होता है। इतना ही नहीं दुनिया में कुछ ऐसी जगह भी मौजूद हैं जहां महीनों सूरज नहीं उगता जिसकी वजह से वहां के लोगों को अंधेरे में ही रहना पड़ता है।

By Jagran News Edited By: Harshita Saxena Updated: Wed, 21 Feb 2024 07:00 AM (IST)
Hero Image
महीनों बिना सूरज के रहते हैं इन जगहों के लोग

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी धरती पर अजीबोगरीब भौगोलिक चीजें होती रहती हैं, जिनमें सूर्य का उदय होना और उसका अस्त होना भी शामिल है। दुनियाभर में सूर्योदय और सूर्यास्त का यह समय जगहों के मुताबिक अलग-अलग होता है। जहां कुछ जगहों पर सूर्य कभी अस्त ही नहीं होता है, तो वहीं कुछ जगहों पर कई महीने तक सूर्य उदय ही नहीं होता और इसलिए यहां बस रात रहती है।

अंटार्टिका ऐसे ही एक जगह है, जहां साल में बस दो ही मौसम गर्मी और सर्दी होते हैं, जिनमें 6 महीने गर्मी और 6 महीने सर्दी रहती है। यहां सर्दियों के 6 महीने सूर्य नहीं निकलता है, मतलब सर्दियों के 6 महीने यहां दिन होता ही नहीं है। ऐसे ही कुछ अन्य जगहें भी हैं, जहां सर्दियों में सूरज की रोशनी देखने को ही नहीं मिलती। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में-

स्वालबार्ड, नॉर्वे

स्वालबार्ड नार्वे में द्वीपसमूह हैं, जहां एक पोलर नाइट का अनुभव होता है, जो वर्ष में कई हफ्तों तक चलती है। यहां अक्टूबर के अंत में सूरज डूब जाता है और फरवरी तक फिर उगता नहीं है।

बोरो, अलास्का, यूएसए

दुनिया के सबसे उत्तरी शहरों में से एक के रूप में, अलास्का में सर्दियों के दौरान लंबे समय तक अंधेरा रहता है। यहां लोगों को सूरज की रोशनी लंबे समय तक देखने नहीं मिलती।

मुरमांस्का, रूस

आर्कटिक सर्कल के ऊपर स्थित रूसी शहर मुरमांस्का में सर्दियों में लगभग 40 दिनों तक ध्रुवीय रात का अनुभव होता है यानी 40 दिनों तक यहां सूरज की रोशनी नहीं पड़ती।

लैपलैंड, फिनलैंड

फिनलैंड के सबसे उत्तरी भाग में, जैसे लैपलैंड में, सर्दी के चरम दिनों के दौरान सूरज कई हफ्तों तक हॉराइजन से ऊपर नहीं उठता, जिससे हर तरफ सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा होता है।

नूनावुत, कनाडा

नुवानुत,लगभग दो महीने तक 24 घंटे सूरज की रोशनी रहती है, जबकि सर्दियों के दौरान इस जगह पर लगभग 30 दिनों तक लगातार अंधेरा रहता है।

Picture Courtesy: Freepik